लाइफ स्टाइल

आपके बालों को नया रंग देगा चुकंदर का जूस, जानें इसका तरीका

SANTOSI TANDI
21 Aug 2023 10:52 AM GMT
आपके बालों को नया रंग देगा चुकंदर का जूस, जानें इसका तरीका
x
जानें इसका तरीका
बालों को आकर्षक बनाने के लिया आजकल लड़कियां उन्हें कलर करवाना पसंद करती हैं। लेकिन बाजार में उपलब्ध केमिकल युक्त कोलोए का बार-बार इस्तेमाल बालों की रंगत के लिए नुकसानदायक होता हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं कुछ कुदरती तरीकों की मदद लेने की। अगर बालों में बरगंडी रंग करना चाहते हैं तो आप चुकंदर जूस की मदद ले सकते हैं। आज हम आपको इसे बनाने और इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
हेयर कलर बनाने की सामग्री
- 4-5 चुकंदर
- ब्लेंडर/जूसर
- 1 चम्मच शहद
बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
- सबसे पहले, चुकंदर को धो कर साफ करें और उसे छील लें।
- उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर उन्हें ब्लेंडर या जूसर में ब्लेंड करें। पेस्ट बिल्‍कुल चिकना होना चाहिए, उसमें कोई गांठ नहीं होनी चाहिए।
- अब पेस्‍ट को किसी बर्तन में छान लें। फिर इसमें शहद मिलाएं
- इसे लगाने से पहले अपने बालों को शैंपू से धो लें। लेकिन कंडीशनर न लगाएं।
- फिर जब आपके बाल सूख जाएं, तब उस पर चुकंदर का यह पेस्‍ट लगाएं।
- सुनिश्चित करें कि यह आपके चेहरे पर टपके नहीं। वरना यह चेहरे पर निशान छोड़ सकता है।
- एक बार जब बालों में यह पैक लग जाए, तब सिर को प्लास्टिक शावर कैप से ढंक लें।
- अच्‍छा रिजल्‍ट देखने के लिए इसे हेयर पैक को कम से कम 4-5 घंटे तक रहने दें।
- अपने बालों को फिर से धोएं, लेकिन इस बार कंडीशनर लगाएं।
Next Story