- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आयरन और एंटीऑक्सीडेंट...
लाइफ स्टाइल
आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ‘चुकंदर का हलवा’, शरीर को पहुंचाता है कई स्वास्थ्य लाभ
jantaserishta.com
3 Jun 2025 12:21 PM IST

x
नई दिल्ली: ‘चुकंदर का हलवा’ एक अनोखी और स्वादिष्ट भारतीय मिठाई है, जो स्वास्थ्य और स्वाद का शानदार गठजोड़ है। चटक लाल रंग और हल्की मिठास के साथ यह हलवा न केवल स्वाद को बढ़ाएगा, बल्कि शरीर को भी पोषण प्रदान करेगा।
चुकंदर की प्राकृतिक मिठास इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए पसंदीदा बनाती है। आइए, इस स्वादिष्ट व्यंजन के फायदे और बनाने की विधि के बारे में विस्तार से जानते हैं। भारत की हर एक रसोई में चुकंदर को उसकी मिठास और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी गुणों की वजह से इस्तेमाल किया जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आयरन, फोलेट, मैंगनीज, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को पोषण प्रदान करते हैं।
अधिकतर मौकों पर सलाद के लिए इस्तेमाल होने वाली चुकंदर का हलवा बनाने के लिए दूध, चीनी, घी, काजू, बादाम, किशमिश और इलायची का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसका स्वाद बढ़ाते हैं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, ‘चुकंदर का हलवा’ खून की कमी (एनीमिया) में लाभकारी माना जाता है। चुकंदर में मौजूद आयरन और फोलिक एसिड खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं। यह हलवा उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है, जो एनीमिया से पीड़ित होते हैं। इसके अलावा, इसे दिल के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें नाइट्रेट्स होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने और दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
साथ ही, पाचन में सुधार के लिए भी ‘चुकंदर का हलवा’ लाभदायक माना जाता है। चुकंदर में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, चुकंदर का सेवन शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। इतना ही नहीं, चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं, जबकि आयरन और अन्य पोषक तत्व बालों के झड़ने को कम करने में मदद करते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





