लाइफ स्टाइल

चुकंदर से मिले ग्लोइंग स्किन और हेल्दी हार्ट, डाइट में ऐसे करें शामिल

Saba Naaz
25 July 2025 3:10 PM IST
चुकंदर से मिले ग्लोइंग स्किन और हेल्दी हार्ट, डाइट में ऐसे करें शामिल
x
Lifestyle लाइफस्टाइल : चुकंदर (Beetroot) सिर्फ सलाद का हिस्सा नहीं, बल्कि यह एक सुपरफूड है जो स्किन ग्लो, ब्लड प्रेशर कंट्रोल, और दिल की सेहत से लेकर डिटॉक्स तक कई तरह से शरीर को फायदा पहुंचाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चुकंदर को नियमित रूप से डाइट में शामिल करने से आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान और हेल्दी महसूस कर सकते हैं।
चुकंदर के 6 ज़बरदस्त फायदे:
त्वचा को दे नैचुरल ग्लो: चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स स्किन को साफ़, ग्लोइंग और दाग-धब्बों से मुक्त रखने में मदद करते हैं।
हृदय को बनाए मजबूत: चुकंदर में नाइट्रेट्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर दिल की बीमारियों से बचाते हैं।
ब्रेन हेल्थ में सहायक: यह मस्तिष्क तक रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे एकाग्रता और याददाश्त में सुधार होता है।
रक्त शुद्धिकरण और एनीमिया से राहत: इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो खून को साफ़ करता है और हीमोग्लोबिन बढ़ाता है।
ऊर्जा में वृद्धि: वर्कआउट से पहले चुकंदर का सेवन स्टैमिना को बढ़ाता है
वज़न घटाने में सहायक: इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे पेट भरा रहता है और वजन नियंत्रित रहता है।
चुकंदर को डाइट में शामिल करने के 6 आसान तरीके:
चुकंदर का जूस: सुबह खाली पेट 1 गिलास ताजा चुकंदर का जूस पिएं।
सलाद में कच्चा चुकंदर:
चुकंदर को कद्दूकस कर के खीरे, गाजर के साथ सलाद में मिलाएं
स्मूदी में मिलाकर: केला, चुकंदर और दही मिलाकर एक टेस्टी स्मूदी बनाएं।
चुकंदर की टिक्की / कटलेट: उबले हुए चुकंदर को आलू के साथ मिलाकर हेल्दी टिक्की बनाएं।
सूप या रसम: चुकंदर का सूप शरीर को डिटॉक्स करता है और ठंड में खास फायदेमंद है।
रोटी या पराठे में मिलाकर: आटे में चुकंदर का पेस्ट मिलाकर रंगीन और हेल्दी पराठा तैयार करें।
Next Story