- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- फायदेमंद ही नहीं...

x
1. न्यूट्रिशन से भरपूर
न्यूट्रिशन से भरपूर होने के कारण चुकंदर खाना और जूस पीना दोनों ही फायदेमंद है। एक कप चुकंदर के जूस (100 Gm) में 43 कैलोरी होती है। इसमें 87 प्रतिशत पानी (Water), 8 प्रतिशत कार्ब (Carb) और 3 प्रतिशत के करीब फाइबर (Fiber) होता है। (1)
कैलोरी : 43 Cal
प्रोटीन : 1.6 gm
कार्ब्स : 9.6 gm
शुगर : 6.8 gm
फाइबर : 2.8 gm
फैट : 0.2 gm
पानी : 87%
2. विटामिन और मिनरल्स से भरपूर
चुकंदर विटामिन और मिनरल्स से भरपूर है। इसका रोजाना सेवन करने से आपके शरीर में इन दोनों की जरूरी मात्रा बनी रहती है। चुकंदर में विटामिन सी, पोटैशियम, विटामिन बी9 और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे शरीर को कई तरह से फायदा देता है।
शरीर में पोषक तत्व / न्यूट्रीएंट की कमी को पूरा करने के लिए क्या खाएं, यह जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
विटामिन सी (Vitamin C) : चुकंदर विटामिन के लिए काफी अच्छा सोर्स है। यह एक एंटीऑक्सिडेंट के तौर पर भी काम करती है। (2)
पोटैशियम (Potassium) : चुकंदर में पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में होता है। इसके सेवन से दिल के रोगियों को फायदा मिलता है।
फोलेट (विटामिन बी 9) Folate (vitamin B9) : टिश्यूज की ग्रोथ में सहायक फोलेट भी चुकंदर में पाया जाता है। (3)
आयरन (Iron) : चुकंदर, आयरन का अच्छा सोर्स है। इसके सेवन से रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) में ऑक्सीजन फ्लो सही रहता है।
3. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है
हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए चुकंदर का सेवन रामबाण से कम नहीं होता। उच्च रक्तचाप के रोगी के ब्लड वेसल्स डैमेज होने का खतरा रहता है। चुकंदर का सेवन हाई बीपी की समस्या को कम करने में सहायक होता है। हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त लोग डॉक्टर की सलाह से चुकंदर या उसके जूस का सेवन शुरू कर सकते हैं।
सलाद में चुकंदर खाने से नाइट्रेट्स, नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है, जिससे ब्लड वेसल्स (Blood Vessels) पतली हो जाती है और ब्लड प्रेशर कम होता है। एक स्टडी के मुताबिक चुकंदर या उसका रस कुछ ही घंटों में 3 से 10 mm hg तक ब्लड प्रेशर कम कर सकता है। (4)
4. फिजिकल परफॉर्मेंस बढ़ाने में सहायक
चुकंदर का सेवन फिजिकल एक्टिविटी और परफॉर्मेंस में भी सुधार कर सकता है। इसमें पाए जाने वाले नाइट्रेट्स से माइटोकॉन्ड्रिया पर असर पड़ता है। जिससे आपकी फिजिकल परफॉर्मेंस बढ़ती है। (5) चुकंदर में फ्लेवोनोइड, सल्फर और बीटा कैरोटीन भी पर्याप्त मात्रा में होता है। इनके शरीर में मौजूद होने से लिवर की कार्य प्रणाली सही रहती है।
5. वजन कम कर सकता है
सलाद या जूस के रूप में चुकंदर का सेवन वजन कम करने में भी मददगार हो सकता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी और कैलोरी कम पाई जाती है। (6) लो कैलोरी वाले फूड और वेजिटेबल खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। (7)
चुकंदर में मौजूद फाइबर से आपको लंबे समय तक भूख का अहसास नहीं होता। फाइबर डाइट के बारे में जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
ये तो हुई चुकंदर के फायदों की बात। लेकिन कई मामलों में चुकंदर का सेवन नुकसानदेह भी हो सकता है। अधिकतर लोग इसके फायदों के बारे में जानकर ही इसे खाते हैं। लेकिन इसके सेवन से पहले इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी पता होना जरूरी है।
चुकंदर के नुकसान
रोजाना चुकंदर का जूस पीने से शुगर लेवल बढ़ सकता है।
लो ब्लडप्रेशर वालों के लिए चुकंदर खाना हानिकारक हो सकता है।
नियमित चुकंदर का सेवन करने से बेटुरिया हो सकता है। यह वह स्थिति है, जिसमें मूत्र या मल का रंग लाल हो जाता है।
रोजाना चुकंदर का जूस पीने से किडनी स्टोन की शिकायत होने का खतरा रहता है।
इसके सेवन से शरीर में कैल्शियम लेवल डाउन हो सकता है और हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
चुकंदर के बारे में ये भी जानें
चुकंदर मूसला जड़ की प्रजाति है। मुख्य फल चुकंदर के पौधे का टेपरोट हिस्सा (Taproot Portion) होता है। इसका वैज्ञानिक नाम बीटा वल्गैरिस (Beta Vulgaris) है। अधिकतर लोग चुकंदर का सेवन सलाद या जूस के रूप में करते हैं। लेकिन आप इसकी सब्जी, सूप, स्मूदी, आइसक्रीम भी बना सकते हैं।
गहरे लाल रंग (मरून) में आने वाली चुकंदर का रस हाथ में लगने पर काफी समय तक निशान रह सकते हैं। सबसे पहले इसकी खेती रोम में होने के प्रमाण मिलते हैं। उस समय इसका सेवन केवल जानवर करते थे। छठी शताब्दी के आसपास से इसे मनुष्य ने भी खाना शुरू कर दिया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper

Kajal Dubey
Next Story