लाइफ स्टाइल

बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाए रखने के लिए अपनाए बीयर हेयर मास्क

Teja
21 May 2022 5:56 AM GMT
बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाए रखने के लिए अपनाए  बीयर हेयर मास्क
x
बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई लोग बीयर का इस्तेमाल करते हैं। इसका इस्तेमाल करने से आप कई तरह की हेयर प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई लोग बीयर का इस्तेमाल करते हैं। इसका इस्तेमाल करने से आप कई तरह की हेयर प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। बीयर में अलग-अलग पोषक तत्व होते हैं जो आपके बालों को मजबूत बना सकते हैं। बालों के लिए बीयर काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। ऐसे में यहां आप सीख सकते हैं बीयर से अलग- अलग तरह के हेयर मास्क कैसे बनाए जाएं।

बीयर से कैसे बनाएं हेयर मास्क
1) अंडा और बीयर मास्क
इसे बनाने के लिए आधा छोटा कप बीयर और एक अंडे का पीला भाग लें। फिर दोनों सामग्रियों को एक साथ फेंट लें। अब नम बालों पर इस मास्क को लगाएं। अच्छी तरह से अप्लाई करने के बाद अपने बालों को प्लास्टिक रैप या शॉवर कैप से कवर कर लें। कुछ देर लगा रहने के बाद इसे माइल्ड शैम्पू से धोएं। यह आपके पतले बालों को हैवी लुक देगा।
2) केला और बीयर
इस मास्क को बनाने के लिए आपको एक केला, एक अंडे की जर्दी, एक बड़ा चम्मच शहद और आधा कप डार्क बियर चाहिए। इसे बनाने के लिए सभी सामग्रियों को एक साथ ब्लेंड करें और इसे अपने बालों पर अच्छी तरह से लगाएं। अब अपने सिर को 1-2 घंटे के लिए शॉवर कैप से ढक लें। इसे शैम्पू से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए इसे हर हफ्ते दोहराएं।
3) जोजोबा ऑयल और बीयर
इसे बनाने के लिए एक कप गर्म बियर और एक छोटा चम्मच जोजोबा तेल लें। अब अपने बालों को हमेशा की तरह शैम्पू करें। जोजोबा तेल और गर्म बियर को एक साथ मिलाएं और इसे अपने बालों के ऊपर डालें। इसे कुछ मिनट तक रहने दें और धो लें। यह मास्क एक बेहतरीन कंडीशनर की तरह काम करता है।
4) स्ट्रॉबेरी और बीयर
बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए ये मास्त बेहतरीन है। इसके लिए 3 से 4 पके स्ट्रॉबेरी लें और फिर इसमें 1 कप बियर डालें। अब स्ट्रॉबेरी को मैश करें और इसमें धीरे-धीरे बीयर डालें जब तक कि एक पेस्ट न बन जाए। इसे अपने स्कैल्प पर सर्कुलर मोशन में लगाएं। अब इस पैक को 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें और माइल्ड शैम्पू से धो लें।
5) प्याज का रस और बीयर
इसे बनाने के लिए एक कप बियर, एक प्याज और एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल लें। अब प्याज को जूसर में पीस लें और उसमें बीयर और नारियल का तेल मिलाएं। ध्यान रखें आपको एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है। इसे अपने स्कैल्प में मसाज करें। बचे हुए मास्क को बालों पर लगाएं और इसे तब तक लगा रहने दें जब तक कि यह पूरी तरह से सूख न जाए। इसके सूखने के बाद इसे पानी से धो लें और फिर एक हर्बल शैम्पू से बालो को वॉश करें।



Teja

Teja

    Next Story