लाइफ स्टाइल

ब्यूटी टिप्स: चेहरे को गोरा बनाएगी एक चुटकी हल्दी, ऐसे लगाएं

Bhumika Sahu
17 Sep 2022 6:22 AM GMT
ब्यूटी टिप्स: चेहरे को गोरा बनाएगी एक चुटकी हल्दी, ऐसे लगाएं
x
ब्यूटी टिप्स
चेहरे पर गर्मियों में लालिमा, खुजली, पिंपल्स और मुंहासों की समस्या ज्यादा हो जाती है और लड़कियां इस समस्या से राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करती हैं। यदि आप चेहरे पर मौजूद एक्ने से परेशान हैं तो आप हल्दी का फेस पैक लगा सकते हैं। हम आपको बताएंगे कि इसे कैसे बनाया जाता है और इसका उपयोग कैसे किया जाता है।
हल्दी, कॉफी और दही- बता दे की, एक कटोरी में कॉफी पाउडर के साथ दही लें. अब इसमें एक चम्मच हल्दी मिलाएं। जिसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें। अंत में चेहरा धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं।
हल्दी, शहद और नींबू- सबसे पहले एक कटोरी में एक चुटकी हल्दी लें। जिसके बाद इसमें दो बड़े चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू मिलाएं। अब इन तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। 15 मिनट बाद चेहरे को अच्छे से धो लें। ध्यान रहे कि आप इस उपाय को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
हल्दी और एलोवेरा जेल- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, सबसे पहले एलोवेरा जेल को एक कटोरी में निकाल लें। फिर इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं। अब इन दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इसे करीब 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरा धो लें और फिर मॉइस्चराइजर लगाएं।
Next Story