लाइफ स्टाइल

खूबसूरती निखारे ब्लशर

Rani Sahu
14 Sep 2022 5:08 PM GMT
खूबसूरती निखारे ब्लशर
x
आप बिना मेकअप किए भी ब्लशर लगाने से बेहद खूबसूरत दिखाई दे सकती हैं। चेहरे पर खिली सुंदर मुस्कान हर किसी को आपकी तरफ आकर्षित कर सकती है। आपकी इसी मुस्कान चार चांद लगा देता है ब्लशर। लेकिन, यदि आपने इसका गलत इस्तेमाल किया तो आप दस साल बड़ी उम्र की भी लग सकती हैं। आप बिना मेकअप किए भी ब्लशर लगाने से बेहद खूबसूरत दिखाई दे सकती हैं। ब्‍लशर लगाने में आपसे कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए आपका कुछ बातों का जानना बेहद जरूरी है।
रोजी ग्लो के लिए
मेकअप में ब्लशर सबसे जरूरी है। इसका इस्तेमाल डल स्किन में फ्रेश और रोजी ग्लो लाने में मदद करता है। इसमें थोड़ा गोल्डेन शिमर मिलाने से यह फीचर्स को बैलेंस कर देगा। इससे आप हल्‍के फीचर्स को उभार सकती हैं। उसे एक डेफिनिशन दे सकती हैं।
दें सही कवरेज
क्रीम ब्लशर, मूस ब्लशर पाउडर, लिक्विड या जेल ब्लशर लगाने का सही तरीका जानना जरूरी है।
पाउडर ब्लशर
पाउडर ब्लशर आपको बोल्ड लुक लेता है। क्योंकि इसकी कवरेज मीडियम से हेवी होती है। यह चीक्स को शेप, शेड और कॉन्टूर करने के लिए बेस्ट है। इसे लगाने का सही तरीका है, डोम-शेप्ड ब्लशर ब्रश को ब्लशर पर रखकर गोलाई में घुमाएं। फिर मुस्कराएं और चीक्स के एपल पर हल्का स्ट्रोक्स देते हुए लगाएं। माथे की तरफ ले जाते हुए लगाएं। ब्रश से अच्छी तरह ब्लेंड करें।
लिक्विड/जेल ब्लशर
इसे आप चीक्स और लिप्स दोनों के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर दूसरे शेड्स और प्रोडक्ट भी इसके साथ प्रयोग कर सकती हैं। लिक्विड से क्रीम जेल का टेक्सचर अलग-अलग होता है। ये लॉन्गलास्टिंग व नैचुरल मैट स्टेन लुक देते हैं।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story