लाइफ स्टाइल

ब्यूटी ब्लेंडर बनाता है मेकअप को आसान, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Kajal Dubey
26 Aug 2023 12:49 PM GMT
ब्यूटी ब्लेंडर बनाता है मेकअप को आसान, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
x
जब कभी मेकअप (Makeup) की बात आती है, तो मेकअप टूल के रूप में ब्यूटी ब्लेंडर (Beauty blender) की बात जरुर होती है। यह सबसे लोकप्रिय मेकअप टूल में से एक है। यह मेकअप को बेहतर बनाने में मदद करता है। ब्यूटी ब्लेंडर का उपयोग न केवल आसान है, बल्कि यह काफी सस्ता भी है। इसिलिए यदि आप मेकअप के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं रखते या पहली दफा ब्‍यूटी ब्‍लैंडर का इस्‍तेमाल कर रहे हैं, तो यहां हम आपको इसे इस्तेमाल करने के कुछ टिप्स बताने वाले है तो आइए जानते है इनके बारे में।
- अलग अलग रंग के ब्लेंडर मार्किट में उपलब्ध है, जो की अलग अलग चीजो के लिए काम में लिए जाते है।जैसे पिंक रंग का ब्लेंडर किसी भी प्रॉडक्‍ट के साथ काम करता है।अगर आप डार्क फांउडेशन का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको काले रंग का चयन करना चाहिए। सफेद वाला, डाई-फ्री है और इसे मॉइस्चराइज़र और सीरम लगाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- अगर आपको लगता है कि आपने गालों या आंखों पर बहुत अधिक मेकअप लग गया है, तो आप इसे कम करने और मेकअप को हल्‍का करने के लिए ड्राई ब्यूटी ब्लेंडर का उपयोग करें। यह आपके मेकअप को बिना खराब किये कम करेगा।
- ब्यूटी ब्लेंडर को एक कारण के लिए अंडे की तरह आकार दिया गया है क्योंकि गालों और माथे पर मेकअप लगाने के लिए गोल किनारों का उपयोग करना चाहिए। वहीं नुकीले किनारे का प्रयोग अपनी नाक के किनारे, आँखों के नीचे और होंठों के लिए करें।
- सीधे ब्लेंडर पर फाउंडेशन लगाने के बजाय पहले इसे अपने हाथों पर लगाएं। यह न केवल उत्पाद को गर्म करने में मदद करता है, बल्कि इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि आप सही फांउडेशन बेस चुन रहे हैं या नहीं।
- ब्यूटी ब्लेंडर का इस्‍तेमाल न केवल फाउंडेशन और कंसीलर तक सीमित है, बल्कि इसका उपयोग क्रीम, ब्लश और हाइलाइट के लिए भी किया जा सकता है। ब्यूटी ब्लेंडर के नुकीले सिरे से आपको बफिंग ब्रश की तुलना में सटीक चीकबोन्स मिल सकते हैं।
Next Story