लाइफ स्टाइल

बिना टेंशन स्टाइलिश बनें, अपनाएं ये Heels tricks

Saba Naaz
28 Jun 2026 9:04 PM IST
बिना टेंशन स्टाइलिश बनें, अपनाएं ये Heels tricks
x

फैशन डेस्क: हाई हील्स पहनने से लुक तो बेहद स्टाइलिश और आकर्षक लगता है, लेकिन कुछ ही देर बाद पैरों में दर्द, जलन, छाले और असहजता की समस्या शुरू हो जाती है। शादी, पार्टी, ऑफिस या किसी खास मौके पर कई महिलाएं इस परेशानी से जूझती हैं। हालांकि कुछ आसान और असरदार हैक्स अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है और हील्स को आराम से लंबे समय तक पहना जा सकता है।

तीसरी और चौथी उंगली को टेप से जोड़ें

एक आसान ट्रिक के अनुसार पैरों की तीसरी और चौथी उंगली को हल्के मेडिकल टेप या बैंड-एड से जोड़ने से दबाव थोड़ा कम महसूस होता है। इससे चलने में संतुलन बेहतर होता है और लंबे समय तक हील्स पहनना आसान हो जाता है। ध्यान रखें कि टेप बहुत टाइट न हो।

फिसलने से बचाने के लिए हील्स को बनाएं ग्रिपी

नई हील्स के सोल अक्सर बहुत स्मूद होते हैं, जिससे फिसलने का खतरा रहता है। ऐसे में सैंडपेपर की मदद से नीचे का हिस्सा हल्का खुरदरा किया जा सकता है। इससे ग्रिप बेहतर होती है और चलने में स्थिरता मिलती है।

छालों से बचने के आसान उपाय

अगर नई हील्स पहन रही हैं, तो जहां-जगह जूता पैर से रगड़ खाता है वहां थोड़ा वैसलीन या डिओडोरेंट रोल-ऑन लगा लें। इससे घर्षण कम होता है और छाले पड़ने की संभावना घट जाती है।

जेल पैड से मिलेगा आराम

हील्स के अंदर सिलिकॉन या जेल पैड लगाने से पैरों को अतिरिक्त कुशनिंग मिलती है। इससे लंबे समय तक खड़े रहने या चलने पर भी दर्द कम महसूस होता है और आराम बना रहता है।

सही हील का चुनाव भी जरूरी

अगर आपको लंबे समय तक हील्स पहननी हैं तो बहुत पतली हील की जगह ब्लॉक हील, वेज हील या प्लेटफॉर्म हील बेहतर विकल्प हैं। ये स्टाइलिश होने के साथ-साथ पैरों पर कम दबाव डालती हैं। हमेशा सही साइज की हील्स ही चुनें।

बीच-बीच में पैरों को दें आराम

पार्टी या इवेंट के दौरान थोड़ा-थोड़ा ब्रेक लेकर बैठना जरूरी है। इससे पैरों को राहत मिलती है और आप ज्यादा देर तक आराम से हील्स पहन सकती हैं।

स्टाइल के साथ आराम भी जरूरी

फैशन के साथ आराम का संतुलन बनाए रखना जरूरी है। सही ट्रिक्स अपनाकर आप बिना दर्द और परेशानी के भी हाई हील्स में पूरा दिन स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट दिख सकती हैं।

Next Story