लाइफ स्टाइल

धनतेरस पर इस अंदाज में हों तैयार, देखने वाला हर कोई करेगा तारीफ

Shiddhant Shriwas
25 Oct 2021 7:07 AM GMT
धनतेरस पर इस अंदाज में हों तैयार, देखने वाला हर कोई करेगा तारीफ
x
दिवाली आने वाली है। चार नवंबर को दिवाली है। पांच दिनों के इस दीपों के पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए लड़के लड़कियां ढेर सारी तैयारियां करते हैं

दिवाली आने वाली है। चार नवंबर को दिवाली है। पांच दिनों के इस दीपों के पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए लड़के लड़कियां ढेर सारी तैयारियां करते हैं। घर सजाने से लेकर खुद को स्टाइलिश और आकर्षक बनाने के लिए अच्छे ट्रेंडी कपड़े पहनते हैं। अगर आप भी इस दिवाली को उत्सव जैसे मनाना चाहते हैं तो दिवाली के पांचों दिन कुछ अलग दिखने के लिए अलग अलग तरह के कपड़े व लुक को कैरी कर सकते हैं। दिवाली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस में खूबसूरत दिखने के लिए आप कपड़ों के चयन से लेकर उनके कलर तक से खुद को डिफरेंट लुक दे सकते हैं। आमतौर पर धनतेरस में लोग एथनिक कपड़े पहनते हैं। एथनिक कपड़ों में कई विकल्प हैं। महिलाएं अपने परिधान के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी, फुटवियर, हेयर स्टाइल और मेकअप पर ध्यान दें। अगली स्लाइड्स में जानिए धनतेरस में सबसे बेस्ट लुक के लिए तैयार होने के टिप्स।

धनतेरस में किस रंग के कपड़े पहनें

सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि धनतेरस में किस रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। धनतेरस में लाल रंग का विशेष महत्व है। लाल रंग के कपड़े लड़के और लड़कियों दोनों पर अच्छे लगते हैं। इसके अलावा धनतेरस में सोने की पूजा होती है। इसलिए मान्यता है कि धनतेरस में सुनहरे या गोल्डन रंग के कपड़े भी पहने जाते हैं।

धनतेरस में क्या पहनें

रंग के मुताबिक महिलाएं लाल या गोल्डन रंग के कपड़े पहन सकती हैं। इस दिन आप लाल रंग का कोई कुर्ता सेट, शरारा कैरी कर सकती हैं। ये त्योहार में आपको फेस्टिव लुक देने के साथ ही आरामदायक भी रहेगा। वैसे साड़ी तो ऐसे मौके के लिए सबसे परफेक्ट होती है। आप बनारसी या सिल्क की लाल और गोल्डन प्रिंट की साड़ी भी पहन सकती हैं।

इसके अलावा लड़के भी लाल शर्ट या कुर्ता पहन सकते हैं। लड़के दिवाली के पांच दिन शुभ रंगों के मुताबिक कुर्ता पहनेंगे तो लुक भी अलग लगेगा और फेस्टिवल वाइब भी मिलेगी। लड़के शॉर्ट कुर्ता जींस, ट्राउजर पहन सकते हैं या लंबे कुर्ते के साथ पैजामा व जींस पेयर कर सकते हैं।

मेकअप और हेयर स्टाइल

लड़कियां अपने आउटफिट के हिसाब से मेकअप और हेयर स्टाइल पर विशेष ध्यान दें। कोई भी साधारण आउटफिट को कैरी करके भी स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है, अगर आपकी हेयर स्टाइल और मेकअप आपके कपड़ों के अनुरूप हों। साड़ी के साथ आप जुड़ा बना सकती हैं। बालों को हाफ टाई करते ओपन हेयर को कर्ल कर सकती हैं। इसके अलावा सूट के साथ फ्रेंच स्टाइल चोटी, पोनीटेल आदि बना सकती हैं। अधिक मेकअप की जगह हल्का और अपने लुक के मुताबिक मेकअप करें। ये भी आपके ग्लैम को बढ़ाएगा।

ज्वेलरी

एथनिक आउटफिट के साथ ज्वेलरी आपके लुक को अधिक प्रभावशाली बना देती है। ऐसे में तैयार होते समय ज्वेलरी से खुद को स्टाइल जरूर करें। आप एथनिक ज्वेलरी या ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। हल्के साधारण आउटफिट पर हैवी ज्वेलरी कैरी करें। इसके अलावा इन दिनों केवल खूबसूरत बड़े झुमकों को कैरी करने का ट्रेंड है। आप भी सूट, साड़ी या शरारा के साथ झुमके पहन सकती हैं। चोकर नेकपीस भी ट्रेंड में है।

Next Story