लाइफ स्टाइल

बड़े हों या बच्चे, मैंगो लस्सी हर किसी को पसंद होती है, जानिए इसे बनाने का आसान तरीका

Kajal Dubey
12 March 2024 6:37 AM GMT
बड़े हों या बच्चे, मैंगो लस्सी हर किसी को पसंद होती है, जानिए इसे बनाने का आसान तरीका
x
लाइफ स्टाइल : गर्मी के मौसम में लस्सी पीने का अलग ही मजा है और अगर मैंगो लस्सी मिल जाए तो कहना ही क्या। आम पोषण से भरपूर फल है. इसे ऊर्जा का पावर हाउस भी माना जाता है। मैंगो लस्सी बड़े हो या बच्चे सभी को पसंद होती है. अगर आप भी मैंगो लस्सी पीना पसंद करते हैं लेकिन इसे पीने के लिए बाजार जाते हैं तो हम आपके लिए इसे घर पर बनाने का तरीका लेकर आए हैं। हम आपको मैंगो लस्सी बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, इसकी मदद से आप स्वादिष्ट मैंगो लस्सी बना सकते हैं. इसे बनाना भी काफी आसान है.
मैंगो लस्सी बनाने के लिए सामग्री:
आम - 4
दही - 2 कप
चीनी - 5 चम्मच
इलायची पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
पुदीने की पत्तियां - 3-4
मैंगो लस्सी बनाने की विधि
- मैंगो लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम लीजिए, उसे छील लीजिए और उसका गूदा एक बर्तन में निकाल लीजिए.
- इसके बाद एक बड़े ब्लेंडर में आम का गूदा और दही डालें.
- इसमें चीनी और इलायची पाउडर भी मिला लें.
- अब आवश्यकतानुसार पानी डालें और चम्मच की सहायता से सभी चीजों को मिला लें.
- अब ब्लेंडर का ढक्कन लगाएं और ब्लेंड करें. तीन-चार बार ब्लेंड करने के बाद मिक्सर बंद कर दें।
- अब लस्सी को ब्लेंडर से निकालकर एक अलग बर्तन में रख लें.
- इसे ठंडा होने के लिए कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें.
- इसके बाद लस्सी को सर्विंग गिलास में डालें और पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें.
अब गर्मियों में ठंडी-ठंडी मैंगो लस्सी का मजा लीजिए.
- इसे पीने से आपका शरीर दिनभर तरोताजा रहेगा।
Next Story