लाइफ स्टाइल

जरूरत से ज्यादा खाना खाते हैं तो जाएं सावधान

Apurva Srivastav
19 April 2023 5:28 PM GMT
जरूरत से ज्यादा खाना खाते हैं तो जाएं सावधान
x
ज़्यादा खाना खाने के नुक्सान
ये तो आप जान ही गए हैं कि ज़्यादा खाना खाने से बहुत सारे नुकसान हो सकते हैं। वज़न बढ़ सकता है, दिल से सम्बन्धित बीमारियां हो सकती हैं, मधुमेह जैसे खतरनाक रोग लग सकते हैं और आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन इसके अलावा भी आप बहुत कुछ परेशानियां उठा सकते हैं। आइये आपको इनमें से कुछ समस्याओं के बारे में बताते हैं।
1. ब्रेन फंक्‍शन के लिए नुकसानदायी
अगर आपको ज़्यादा खाना खाने का शौक है तो समय रहते संभल जाइये। इससे आपका दिमाग ठीक से काम नहीं कर सकेगा। आहार में हाई कैलोरी की अधिक मात्रा आपकी याददाश्त पर बुरा असर डाल सकती है।
2. डाइजेस्टिव सिस्टम को करे खराब
भूख से अधिक भोजन करना कभी भी ठीक नहीं होता है। किसी विशेष मौके पर तो आप थोड़ा फायदा उठा सकते हैं लेकिन बार बार ऐसा करना आप ही के लिए नुकसानदायक है। ज़्यादा खाद्य पदार्थ आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे आपको एसिडिटी सिंड्रोम, अपच, अत्यधिक सूजन और गैस जैसी बीमारियां घेर सकती हैं।
3. दिल की बीमारी से जुड़ी समस्याएं
ज़्यादा खाना खाने से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों की समस्या भी हो सकती है। इसके साथ ही बहुत सी दूसरी हेल्थ प्रोब्लेम्स की भी संभावना बढ़ सकती है। ज़्यादा खाने से हार्मोन नॉरऍपीनेफ्रिन बढ़ सकता है जो हृदय गति और ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है। अगर किसी को पहले से ही हार्ट प्रोब्लेम्स हैं और इसके बावजूद वो ज़्यादा मात्रा में खाना खाता है तो उसके हार्ट अटैक का खतरा अन्य के मुक़ाबले में अधिक होता है।
4. अच्छी नींद में व्यवधान
जो भी अपनी खुराक से ज़्यादा खाना खाते हैं तो उन्हें कभी भी अच्छी नींद नहीं आती और वो बहुत बेचैन होकर सोते हैं। इसके अलावा ज़्यादा खाना खाने से वो सुस्त भी हो जाते हैं।
5. डायबिटीज को बुलावा
ज़्यादा खाना खाने से डाइबिटीज़ का खतरा बढ़ जाता है। इससे वजन बढ़ता है जो टाइप 2 डायबिटीज होने का एक मुख्य कारण है। हद से ज़्यादा ओवरईटिंग ब्लड शुगर को एनर्जी में परिवर्तित करने के लिए ब्लड सेल्स को रोक देती है। ऐसे में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है और फिर डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।
6. फैट का बढ़ना
अगर आप ज़्यादा खाना खाने के शौक़ीन हैं और बार-बार भोजन करने की इच्छा होती है तो इससे आपका डाइजेशन प्रोसेस खराब हो सकता है। यही वजह है कि आपके शरीर में फैट जमा होने लगता है और इससे आपका वज़न भी बढ़ सकता है।
Next Story