लाइफ स्टाइल

सावधान चाय के साथ नास्ता हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक

Kajal Dubey
25 Feb 2023 6:36 PM GMT
सावधान चाय के  साथ नास्ता हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक
x

फाइल फोटो 

इन दोनों का कॉन्बिनेशन हमारे सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | चाय को शौक का दूसरा नाम भारत में माना जाता है। हमारे देश में पानी के बाद सबसे ज्यादा पिए जाने वाला पदार्थ कोई है तो वह चाय है। यहां लोगों की सुबह कि शुरुवात हो या शाम में चाहिए सुकून सबसे पहले लोग इसके लिए चाय को ही याद करते हैं। लेकिन जाने अनजाने में हम चाय पीते वक्त कई बार कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे हमारे सेहत को काफी नुकसान पहुंच जाता है। हमने अक्सर कई सारे ऐसे लोग देखा है जिन्हे चाय के साथ कुछ नमकीन खाने का शौक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करने से आप अपने शरीर को परेशानी की ओर धकेल रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के GIMS अस्पताल के मशहूर डाइटिशियन डॉ. आयुषी यादव के अनुसार हमें चाय के साथ नमकीन खाने से बहुत सारे नुकसान को झेलना पड़ता है। तो चलिए इस खबर में आगे हम जानेंगे इससे होने वाले नुकसान के बारे में।
चाय के साथ नमकीन खाने के नुकसान
1. इनडाइजेशन
जैसा कि हम सभी जानते हैं चाय को बनाने के लिए हम चीनी का इस्तेमाल करते हैं और वही नमकीन को बनाने के लिए नमक का उपयोग किया जाता है। कई सारे डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपोर्ट्स हम नमक और चीनी का सेवन एक साथ करने से रोकते हैं। नियमित रूप से ऐसा करने से हमारे पेट के अंदर गैस जैसी समस्याएं पैदा होती है और इससे डाइजेशन की परेशानी शुरू हो जाते हैं।
2.एसिडिटी
कई नमकीन चीजें ऐसी होती हैं जिसको बनाने में ड्रायफ्रूट् का इस्तेमाल किया जाता है। आपको जानकारी दे दे कि चाय के साथ कभी भी मेवों का उपयोग नहीं करना चाहिए। चाय के साथ अगर कभी भी हम ड्रायफ्रूट्स बाली नमकीन का सेवन करते हैं तो इससे हमारे अंदर एसिडिटी की समस्या पैदा होती है।
3. पेट में मरोड़
चाय को बनाने में हम दूध का इस्तेमाल करते हैं और दूध के साथ कभी भी हमें किसी भी नमकीन चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन दोनों का कॉन्बिनेशन हमारे सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह होता है। रिफाइंड कॉर्ब्स की मौजूदगी होती है साल्टी चीजों में। इस पदार्थ को डाइजेस्ट करने में काफी दिक्कत है आती है हमारे शरीर को। अगर आप कभी भी चाय और नमकीन का सेवन एक साथ करेंगे तो इन वजह से हमारे पेट में मरोड़ शुरू हो जाता है।
4.पेट दर्द
कई सारे नमकीन ऐसे भी पाए जाते हैं, जिनको तैयार करने के लिए बेसन का प्रयोग किया जाता है। अगर चाय के साथ हम बेसन बने नमकीन का सेवन कर रहे हैं तो उससे हमारे अंदर पेट दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा जिस नमकीन में हल्दी का इस्तेमाल किया गया हो उसके सेवन से हमारा हाजमा भी खराब होता है।
Next Story