लाइफ स्टाइल

ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क, करते हैं पेट के कैंसर का इशारा

SANTOSI TANDI
15 April 2024 6:15 AM GMT
ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क, करते हैं पेट के कैंसर का इशारा
x
वर्तमान समय की जानलेवा और गंभीर बीमारियों में से एक हैं कैंसर जो कि कई प्रकार का होता हैं। शुरुआती चरणों में इसका पता चल जाएं तो उचित इलाज लिया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं पेट के कैंसर की। पेट का कैंसर तब होता है, जब पेट की परत के अंदर कैंसर की कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं। इसे गैस्ट्रिक कैंसर के रूप में भी जाना जाता है। यह तुरंत नहीं बनता है बल्कि वर्षों में धीरे-धीरे विकसित होता रहता है। यह गंभीर बनने से पहले पेट की अंदरूनी परत में शुरू होता है। ऐसे समय में इसके लक्षणों को पहचानकर इसका इलाज कराना जरूरी है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन संकेतों के बारे में जो पेट के कैंसर का इशारा करते हैं।
खाना ना पचना और अपच
मायोक्लीनिक की रिपोर्टके मुताबिक अगर व्यक्ति को भोजन नहीं पचता है। वह जो भी खाता है, उससे सीने में जलन होती है और डकार के साथ खाना वापस गले में आने लगता है, तो यह पेट के कैंसर का संकेत हो सकता है। अपच होने पर नॉर्मल दवाएं काम नहीं कर रहीं, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
गुटकने में परेशानी होना
अगर आपको खाना गुटकने में परेशानी हो रही है तो हो सकता है आपके पेट में ट्यूमर हो। ट्यूमर होने पर फूड पाइप और पेट पर इसका असर पड़ता है ज‍िसके कारण आप जो भी चीज गुटकने की कोश‍िश करें आपको तकलीफ हो सकती है। इस लक्षण के नजर आने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
पेट में लगातार जलन होना
व्यक्ति के पेट में लगातार जलन महसूस होती है, तो आमतौर पर इसे खाने के बाद की जलन समझा जाता है। हालांकि अगर यह समस्या लगातार हो रही है, तो डॉक्टर से मिलकर जांच करानी चाहिए। लंबे समय तक ऐसा होना पेट के कैंसर का संकेत हो सकता है।
गांठ
ऐसा जरूरी नहीं है क‍ि पेट के कैंसर के लक्षण पेट से ही जुड़े हों। पेट में कैंसर होने पर ल‍िम्फ नोड्स में गांठ नजर आ सकती है। लिम्फ नोड्स का बढ़ना भी कैंसर का लक्षण हो सकता है। ये गांठ कहीं भी मौजूद हो सकती है ज‍िसके कारण दर्द और सूजन आ सकती है।
त्वचा पर थक्के और चकत्ते दिखना
पेट के कैंसर के लक्षण त्वचा पर भी दिखते है। त्वचा पर चकत्ते दिखना और सूजन के साथ त्वचा का छिलना भी पेट के कैंसर का लक्षण हो सकता है।
Next Story