छत्तीसगढ़
बराती चाकूबाजी में घायल, गाड़ी पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद
Nil dhankar
27 April 2023 11:04 AM IST

x
छग
सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में तीन युवक घायल हो गए है। तीनों को इलाज के लिए सारंगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। सभी घायल युवक ग्राम कोतरी के है। यह लोग बारात लेकर ग्राम कोतरी से ग्राम इच्छा पहुंचें थे तभी इनपर चाकू से वार कर दिया गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर
Next Story





