लाइफ स्टाइल

जलने के बाद की जलन को कम करता है केले का गुदा

Mohammed Raziq
11 Sept 2023 6:58 PM IST
जलने के बाद की जलन को कम करता है केले का गुदा
x
करता है केले का गुदा
कभी कभी जाने अनजाने में लोग अक्सर किसी भी चीज से जल जाते है ऐसी समस्या बहुत बार सुनने को मिल जाती है। जल जाने पर जो दर्द होता है वह असहनीय होता है। जलने की प्रमुख वजह है गर्म वस्तु को छूना, भाप लग जाना, गर्म तेल का गिर जाना आदि। खास तौर पर महिलाओ में तो अक्सर जलने की खबर सुनने को मिल जाती है क्योकि जब वह रसोई में काम कर रही होती है ध्यान न रहने की वजह से ऐसा हो जाता है। पहले बहुत तेज जलन होती है और बाद वह जगह लाल पड़ जाती है। अगर फफोले हो गए तो ठीक होने बहुत समय लग जाता है। इसके लिए आज हम आपको घर के तरीको को बतायेंगे जो आपको आराम के साथ ठीक करने में सहायता करेंगे। तो आइये जानते है इस बारे में.....
जल जाने पर जलन से निजात पाने के लिए जले हुए भाग पर केले का गुदा निकालकर उस भाग पर मले। ऐसा करने से जलन का अहसास कम होगा।
तारपीन का तेल और कपूर को एक साथ बराबर मात्रा में मिला ले। अब इसे जले हुए भाग लगाये इससे आराम मिलेगा।
के अहसास को कम करने के लिए शहद को लगाने से राहत मिलती है क्योकि शहद की तासीर ठंडी होती है जो जलन को कम कर देती है।
अनार की पत्तियों को अच्छे से बारीक़ पीस ले। इसके बाद इसे जले हुए भाग पर लगाये ऐसा करने जलन का दर्द शांत हो जायेगा।
जलन में आलू भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आलू को पीस ले और इस पीसे हुए आलू को जले भाग लगाने से आराम मिलता है।
छाले न पड़ने देने के लिए दही का इस्तेमाल करे। दही में पीसा हुआ चुना मिलाकर लगाने से जलन शांत होती है और साथ छाले भी नहीं पड़ पाते है।
Next Story