लाइफ स्टाइल

अंडरआर्म्स का कालापन दूर करेगा बेकिंग सोडा, जानें इस्तेमाल के तरीके

SANTOSI TANDI
15 Aug 2023 8:12 AM GMT
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करेगा बेकिंग सोडा, जानें इस्तेमाल के तरीके
x
जानें इस्तेमाल के तरीके
अक्सर देखा जाता हैं कि हार्मोनल डिसबैलेंस, शेव करने, गर्म वैक्स या फिर डियोड्रेंट्स और परफ्यूम के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से महिलाएं अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या का सामना करती हैं। कई महिलाएं इस कारण से अपनी पसंद के कपड़े भी नहीं पहन पाती है। इस परेशानी को दूर करने में आपकी मदद करेंगा बेकिंग सोडा जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को नष्ट करता है और त्वचा में नमी को बरकरार रखता है। आज इस कड़ी में हम आपको बेकिंग सोडे का विभिन्न चीजों के साथ इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से इस परेशानी से निजात पाई जा सकती हैं। तो चलि‍ए जानते हैं किस तरह दूर करें अंडरआर्म्‍स का कालेपन।
बेकिंग सोडा पेस्ट
एक चम्मच बेकिंग सोडा को 2 चम्मच पानी में मिला लें। अब इस पेस्ट से अंडरआर्म्स के प्रभावित हिस्से पर हल्के-हल्के मालिश करें। इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 3 से 4 बार इस्तेमाल करें, ज़रूर फायदा होगा।
बेकिंग सोडा और विटामिन ई तेल
1 चम्‍मच बेकिंग सोडा के साथ 1 टीस्‍पून कॉर्न स्‍टार्च और तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को पूरे अंडरआर्म पर लगाएं। फिर कुछ मिनट के बाद धीरे धीरे मसाज करें और 15 मिनट तक लगाएं। उसके बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें। इस पेस्‍ट को हफ्ते में दो बार लगाएं और रिजल्‍ट देंखे।
बेकिंग सोडा और नारियल तेल का पेस्ट
एक चम्मच बेकिंग सोडा को 3-4 चम्मच नारियल तेल में मिला लें। फिर इस मिश्रण को पूरे अंडरआर्म पर लगाएं। कुछ देर तक हल्के हाथों से रगड़ें और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में गुनगुने पानी से धो लें। बेहतर नतीजों के लिए इस पेस्ट का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम दो बार ज़रूर करें।
बेकिंग सोडा और ग्लिसरीन
2 चम्मच बेकिंग सोडा, एक चम्मच ग्लिसरीन और 2 चम्मच गुलाब जल को एक साथ मिक्स करके पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अंडरआर्म के प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। इसे करीब 15 मिनट तक सूखने दें और फिर साफ पानी से धो लें। इस पेस्ट का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम एक बार तो ज़रूर करें। आप देखेंगे कि आपके अंडरआर्म्स का कालापन दूर हो रहा है।
बेकिंग सोडा और खीरा
2 टीस्‍पून बेकिंग सोडा में 2-3 चम्‍मच खीरे का पल्‍प मिलाएं। इस मटीरियल को अपने अंडरआर्म पर लगाएं। इसे कम से कम 15-20 मिनट तक छोड़ दीजिये और फिर साफ पानी से धो लीजिये। आप इस पेस्‍ट को अपने अंडरआर्म पर हर हफ्ते लगा सकती है।
बेकिंग सोडा और दूध
2 छोटे चम्मच बेकिंग सोडा में दो छोटा चम्मच कच्चा दूध मिला लें। इस मिश्रण को अपने अंडरआर्म पर लगाएं। करीब 15 मिनट छोड़ने के बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें। इस मिश्रण को हफ्ते में दो बार जरूर लगाएं, बेहतर नतीजे ज़रूर मिलेंगे।
Next Story