लाइफ स्टाइल

गर्मी में सेहत के लिए वरदान है बेल का फल, जानें सेवन करने के फायदे

Tulsi Rao
18 Jun 2022 1:40 PM GMT
गर्मी में सेहत के लिए वरदान है बेल का फल, जानें सेवन करने के फायदे
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों में शरीर को दुरुस्त रखने के लिए कई लोग बेल का सेवन करते हैं। बेल के सेवन से लू, डिहाइड्रेशन, मोटापा जैसी परेशानी दूर होती है। लेकिन हम में से कई लोग एक ही तरह से बेल का सेवन करते हैं। कई लोग सिर्फ बेल का शरबत ही पीते हैं। क्या भी एक ही तरह से बेल का सेवन करके थक गए हैं? अगर हां, तो परेशान न हों। बेल का सेवन आप शरबत के अलावा कई अन्य तरह से भी कर सकते हैं। आज हम आपको गर्मी में बेल का सेवन करने के 5 आसान तरीकों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में- OnlyMyHealth

1. बेल का जैम
बेल का जैम बनाने के लिए सबसे पहले पका हुआ बेल लें। इसके बाद आधा किलो गुड़ और थोड़ी सी इलायची पाउडर लें। इसके बाद बेल को फोड़ लें। बेल को फोड़ने के बाद बेल के गुदे को बाहर निकाल लें। अब इस गुदे को अच्छे से मसल लें। इसके बाद मोटी छलनी की मदद से इसे छान लें। इससे बेल में मौजूद बीज और रेशे बाहर निकल जाएंगे। अब आंच पर कढ़ाई चढ़ाएं। इसके बाद इसमें पानी और गुड़ डालें। जब गुड़ पिघल जाए, तो इसमें थोड़ी सी इलायची पाउडर डालें। इसके बाद बेल का पेस्ट डाल दें। अब इसे धीमी आंच पर पकने दें। ध्यान रखें कि इसे बीच-बीच में चलाते रहें। जब यह गाढ़ा हो जाए, तो आंच बंद कर दें। बाद में इसे एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें। इसे आप किसी भी उम्र के लोगों को खिला सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी हेल्दी होता है।
2. बेल का शरबत
बेल का शरबत तैयार करने के लिए सबसे पहले बेल को फोड़कर इसका गूदा बाहर निकाल लें। अब इसे ठंडे पानी के साथ मिक्स करके 1 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे मैश करके इसमें से बीज और रेशे निकाल लें। अब इस पेस्ट में आप थोड़ा पानी एड कर लीजिए। अगर आप गाढ़ा जूस पीना चाहते हैं, तो इसे सीधे तौर पर पी सकते हैं।
3. बेल का मुरब्बा
गर्मी में आप बेल को मुरब्बे के रूप में भी खा सकते हैं। बेल का मुरब्बा तैयार करने के लिए बेल को छिलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद एक पैन में पानी डालें और इन टुकड़ों को भी पानी में डालकर इसे अच्छे से स्टीम करें। वहीं, दूसरी ओर कढ़ाई में गुड़ की चाशनी तैयार करें। जब चाशनी अच्छे से तैयार हो जाए, तो इन स्टीम हुए बेल के टुकड़ों को डाल डें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें इलायची पाउडर डाल सकते हैं। अब इसे कुछ समय के लिए पकने दें।
4. भुनकर खाएं बेल
बेल को भुनकर या फिर चूल्हे की आग में डालकर भी खाया जा सकता है। यह काफी स्वादिष्ट होता है। इसके सेवन से शरीर को काफी लाभ हो सकते हैं। OnlyMyHealth
5. बेल की चटनी
गर्मी में अगर आप तरह-तरह की चटनी खाना पसंद करते हैं, तो बेल की चटनी जरूर ट्राई करें। बेल की चटनी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। साथ ही इसे तैयार करना भी बहुत ही आसान है। बेल की चटनी बनाने के लिए बेल को छिलकर इसका गुदा निकाल लें। ध्यान रखें कि इसके बीज अच्छे से निकाल लिए गए हैं। इसके बाद इसमें मुट्ठीभर हरा धनिया, 2 से 3 हरी मिर्च, 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर डालें। अब इसमें 8 से 10 साबूत सूखी लाल मिर्च डालें। इसके बाद ही इसमें आप लहसुन की कुछ कलियां भी डाल सकते हैं। सभी चीजों को मिक्स करने के बाद इसे पीस लें। लीजिए आपकी बेल की चटनी तैयार है। आप इसे अपने पसंदीदा फूड्स के साथ खा सकते हैं।
बेल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप अपने शरीर को दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो बेल का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको बेल से किसी तरह की परेशानी है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही बेल का सेवन करें।


Next Story