लाइफ स्टाइल

बादाम शेक गर्मियों में है अमृत, जानें इसकी आसान रेसिपी

Shubhra Nandy
27 Jun 2021 10:21 AM IST
बादाम शेक गर्मियों में है अमृत, जानें इसकी आसान रेसिपी
x
गर्मियों के मौसम में लोग तरह-तरह के शेक पीते हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| गर्मियों के मौसम में लोग तरह-तरह के शेक पीते हैं. मैंगो शेक, बनाना शेक तो आपने खूब ही पिएं होंगे लेकिन क्या आपने बादाम बादाम शेक कभी पिया है? बादाम शेक एक बहुत ही आसान रेसिपी (Recipe) है. इस स्वादिष्ट बादाम शेक में आपको बादाम के साथ इलाइची, केसर और क्रीम का भी स्वाद ​मिलेगा. बादाम न सिर्फ हेल्थ के लिए अच्छा होता है बल्कि इससे मेमोरी (Memory) भी बढ़ती है. बादाम दिमाग को तेज बनाता है. आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.

बादाम शेक बनाने के लिए सामग्री:
25 बादाम (रात भर भिगोए हुए और छिले हुए)
3 1/4 कप दूध
3 टेबल स्पून लो कैलोरी स्वीटनर
1 1/2 टेबल स्पून कस्टर्ड पाउडर
एक चुटकी केसर
1/2 टी स्पून हरी इलायची पाउडर
1/4 कप ताजा क्रीम
बादाम शेक बनाने की रेसिपी:
-बादाम शेक बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन-स्टिक गहरे पैन में 2 कप दूध गरम करें, उसमें लो कैलोरी स्वीटनर, हरी इलायची पाउडर और कस्टर्ड पाउडर डालें और मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए धीमी आंच पर उबालें, बीच-बीच में हिलाते रहें.
-इस बीच, एक ब्लेंडर जार में बादाम डालें और बचे हुए दूध में स्मूद पेस्ट को मिलाएं. पीसे हुए पेस्ट को दूध वाले मिश्रण में डालकर मिक्स करें.
-इसे 5 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें. अब इसमें केसर डालें और इसे एक मिनट के लिए पकाएं.
-इसमें ताजी क्रीम डालें और मिक्स करें. पैन को आंच से उतार लें. इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
-अब इसे सर्विंग गिलास में डालें और इलाइची पाउडर और केसर से गार्निश करके ठंडा सर्व करें.


Next Story