- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- प्रेग्नेंट न हो पाने...
लाइफ स्टाइल
प्रेग्नेंट न हो पाने का कारण कहीं खराब एग क्वालिटी तो नहीं, इन उपाय से बेहतर बनाये अंडे की गुणवत्ता
Manish Sahu
19 July 2023 5:47 PM GMT

x
लाइफस्टाइल: गर्भधारण के लिए अंडों की गुणवत्ता का अच्छा होना बहुत जरूरी होता है। 40 साल के बाद महिलाओं में अंडे की गुणवत्ता खराब होने लगती है। ऐसे में महिलाओं को कंसीव करने में दिक्कत होती है। आजकल ज्यादातर महिलाएं अधिक उम्र में ही प्रेग्नेंसी प्लान करती हैं। इसकी वजह से उन्हें गर्भधारण करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर अधिक उम्र में भी अंडों की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए, तो गर्भधारण किया जा सकता है। ऐसे में आपको कम उम्र से ही अपनी एग क्वालिटी में सुधार करना जरूरी होता है। तो आइए, जानते हैं अधिक उम्र में गर्भधारण के लिए एग क्वालिटी को कैसे बेहतर बनाए रखें।
1. हेल्दी डाइट लें
एग या अंडे की क्वालिटी में सुधार करने के लिए आपको हमेशा हेल्दी डाइट ही लेनी चाहिए। इसके लिए आपको हाई फैट और लो कार्ब डाइट को फॉलो करना चाहिए। दरअसल, फैट शरीर की सभी कोशिकाओं के विकास में मदद करता है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और हार्मोन भी संतुलित रहते हैं। फैट, एग को ठीक तरह से विकसित करने में ऊर्जा और पोषण प्रदान करता है।
2. अच्छी नींद लें
अंडे की गुणवत्ता में सुधार करने और प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए आपको अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए। अच्छी नींद लेने से शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत होती है। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और प्रजनन क्षमता बेहतर होती है। गहरी नींद लेने से एग क्वालिटी को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।
प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए महिलाएं खाएं ये 5 फूड्स
3. धूम्रपान से बचें
जो महिलाएं धूम्रपान करती हैं, उनके अंडों की गुणवत्ता खराब हो सकती है। दरअसल, निकोटीन एग क्वालिटी को खराब कर देता है। धूम्रपान करने से महिलाओं की प्रजनन क्षमता कमजोर हो सकती है।
4. कैफीन और एल्कोहल से बचें
एग क्वालिटी को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको कैफीन और एल्कोहल से भी परहेज करना जरूरी होता है। कैफीन कम करने से आपके अंडे की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। शराब का अधिक सेवन करने से एग की क्वालिटी खराब हो सकती है। इससे आपको गर्भधारण करने में दिक्कत हो सकती है।
प्रेगनेंसी में पेट का इंफेक्शन होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी जल्द राहत
5. तनाव न लें
तनाव भी एग क्वालिटी को प्रभावित कर सकता है। अगर आप तनाव में रहेंगी, तो इससे प्रजनन क्षमता और अंडे की गुणवत्ता खराब हो सकती है। दरअसल, तनाव में शरीर में कोर्टिसोल और प्रोलैक्टिन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, इससे अंडे का उत्पादन बाधित हो सकता है। ऐसे में आपको तनाव मुक्त रहने की कोशिश करनी चाहिए।
6. हल्की एक्सरसाइज करें
अंडे की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए आपको हल्की एक्सरसाइज भी जरूर करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से तनाव दूर होता है। इससे प्रजनन अंगों में रक्त का प्रवाह तेज होता है। रोजाना एक्सरसाइज करने से आपके एग की क्वालिटी में सुधार हो सकता है।
Next Story