लाइफ स्टाइल

मुख की दुर्गंध खराब पाचन का संकेत, आयुर्वेद से जाने हर्बल माउथवॉश बनाने का तरीका

jantaserishta.com
3 March 2026 1:06 PM IST
मुख की दुर्गंध खराब पाचन का संकेत, आयुर्वेद से जाने हर्बल माउथवॉश बनाने का तरीका
x
नई दिल्ली: आमतौर पर ब्रश करके दांतों को चमकदार बनाना ही मुख की स्वच्छता को दर्शाता है। लोगों को लगता है कि दिन में दो बार ब्रश से ओरल हाइजीन का ध्यान रखा जा सकता है, लेकिन यह गलत है।
मुख केवल दांतों की सफाई का विषय नहीं है। आयुर्वेद में इसे पाचन, श्वास और संपूर्ण स्वास्थ्य का द्वार माना गया है। ओरल हाइजीन के लिए हम ब्रश के साथ-साथ केमिकल से भरे माउथवॉश का उपयोग करते हैं, जो न सिर्फ दांतों के लिए बल्कि पेट की पाचन शक्ति के लिए भी हानिकारक होते हैं।
केमिकल टूथपेस्ट और माउथवॉश के उपयोग से मुख की प्राकृतिक नमी और जीवाणु संतुलन को धीरे-धीरे क्षीण कर देते हैं। आज के ज्यादातर माउथवॉश में रसायन की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो ताजगी तो देती है लेकिन इसके साथ ही मुख अपनी प्राकृतिक नमी खो देता है और लार भी बननी कम हो जाती है। हालांकि मुख की सुरक्षा को प्रकृति ने सरल बना दिया है। इसके लिए कुछ जड़ी-बूटियाँ, संतुलित मात्रा, और सही विधि को जानना जरूरी है। यह हर्बल माउथवॉश सिर्फ मुंह की दुर्गंध से ही नहीं बल्कि दांतों और मसूड़ों में होने वाली परेशानी से भी राहत देगा।
अब जानते हैं कि हर्बल माउथवॉश कैसे बनाएं। इसके लिए लौंग, सौंफ,दालचीनी, और फिटकरी और पानी को मिलाकर उबाल लें। इसमें किसी तरह के कृत्रिम रंग या फ्लेवर का इस्तेमाल न करें। जब पानी उबलने के बाद आधा हो जाए तो छानकर ठंडा कर एक कांच की बरनी में रख लें। सुबह और रात दोनों समय इस प्राकृतिक हर्बल माउथवॉश से कुल्ला करें और इसे करने के बाद मुख को दोबारा पानी से धोने की जरूरत नहीं है।
हर्बल माउथवॉश सिर्फ मुख की दुर्गंध से ही छुटकारा नहीं दिलाएगा, बल्कि दांतों को मजबूती भी देगा, मसूड़ों की सूजन को कम करेगा, दांतों पर जमा पीलापन हटाएगा और कीटाणुओं का नाश भी करेगा। अगर मसूड़ों में खून आने की समस्या है, तब भी उसका इस्तेमाल किया जा सकता है। माउथवॉश में मौजूद लौंग मसूड़ों को मजबूती देती है। रोजाना अगर हर्बल माउथवॉश का उपयोग किया जाए तो खुद आपको अपने दांतों में फर्क नजर आएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story