लाइफ स्टाइल

बेहद खूबसूरत घर में रहती हैं बबीता जी, देखें फोटोज

SANTOSI TANDI
5 Jun 2023 1:18 PM GMT
बेहद खूबसूरत घर में रहती हैं बबीता जी, देखें फोटोज
x
बेहद खूबसूरत घर में
कुछ किरदारों को लोग इतना पसंद करते हैं कि दर्शक उनके बारे हर एक बात जानना चाहते हैं। अब आप तारक मेहता उल्टा चश्मा शो की बबीता जी (Babita Ji) को ही देख लिजिए। मुनमुन दत्ता ने अपने किरदार को इतने बखूबी से निभाया कि आज लोग उन्हे उस किरदार से ही पहचानते हैं। आपने बबीता जी से जुड़ी बहुत से बातें सुनी होंगी। आज हम आपको टीवी एक्ट्रेस के बारे में ना बताकर उनके घर की तस्वीरें दिखाने वाले हैं।
यूं तो मुनमुन दत्ता दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल से हैं, लेकिन इन दिनों वो मुंबई में रहती हैं। उनका घर काफी आलीशान और खूबसूरत है जिसे उन्होंने खुद डिजाइन किया है। मुनमुन ने एक दफा कहा था कि उन्होंने खुद अपने पूरे घर को डिजाइन किया है और घर का हर कोना उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है।
इसे भी पढ़ेंःरानी मुखर्जी का घर नहीं है किसी महल से कम, देखें फोटोज
पसंद करती है गार्डनिंग
बहुत सारे सेलेब्स अपने घर पर गार्डनिंग करना पसंद करते हैं। आपको मुनमुन दत्ता के घर के अलग-अलग भागों में भी पौधे लगे नजर आएंगे। पौधों के साथ-साथ मुनमुन दत्ता के पास एक बिल्ली भी है जो इस फोटो में नजर आ रहा है।
छोटी-छोटी चीजों का रखा है ध्यान
मुनमुन दत्ता ने अपने घर को सजाने के लिए बहुत सारे शोपीस का चुनाव किया है। दीवार से लेकर कपबर्ड के ऊपर तक उन्होंने छोटी-छोटी चीजों के सजावट की है जो उनके घर की पूरी लुक में चार चांद लगाती है।
आप भी लगा सकते हैं यूनिक लाइट्स
अपने घर को सजाने के लिए आप भी इस तरह की यूनिक लाइट्स लगा सकते हैं। बहुत बार हमारे घर में शोपीस रखने का स्पेस नहीं होता है। ऐसे में हम लाइट्स लगा सकते हैं जिससे घर काफी खूबसूरत नजर आता है।
कैसा है मुनमुन दत्ता का बेडरूम
मुनमुन दत्ता ने अपने बेडरूम को खुद डिजाइन किया है। पर्दे और बेड के लिए उन्होंने ग्रीन कलर का चुनाव किया है जो काफी खूबसूरत लग रहा है।
इसे भी पढ़ेंःतारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन भाभी ने छोड़ा शो, प्रोड्यूसर असित मोदी पर लगाया यौन शोषण का आरोप
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story