- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सगाई के बाद ये गलतियां...
सगाई के बाद ये गलतियां करने से बचे, नहीं तो टूट सकता है रिश्ता

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शादी का बंधन जितना मजबूत होता है, शादी के शुरूआती दिनों में उतना ही नाजुक भी होता है। दो लोगों के बीच रिश्ता जुड़ने के बाद दोनों एक दूसरे को समझने के फेज में आ जाते हैं। ये केवल होने वाले दूल्हा और दुल्हन के बीच की समझ का ही नहीं बल्कि दोनों परिवारों के लिए भी अहम दौर होता है। रिश्ता तय होने के बाद से शादी होने तक कई सारी रस्में होती हैं। उसमें सबसे पहली रस्म, जिसमें लड़का और लड़की एक साथ पहली बार साथ आते हैं, वह होती है सगाई। सगाई से शादी के बीच के दौर को गोल्डन टाइम माना जाता है। यह वही समय होता है जब लड़का और लड़की को एक दूसरे को समझने का मौका मिलता है। दोनों शादी से पहले अपने रिश्ते में कंफर्टेबल होने की कोशिश करते हैं। लेकिन अक्सर कंफर्टेबल होने के चक्कर में ऐसी लापरवाही या अंजाने में गलती कर बैठते हैं कि शादी टूटने तक की नौबत आ जाती है। सगाई के बाद अगर आप भी शादी का दिन आने के इंतजार में हैं, तो थोड़ा सतर्क रहिए। कुछ ऐसी लापरवाही या गलतियां हैं, जिन्हें करने से बचें। आगे कि स्लाइड्स में सगाई और शादी के बीच के दौर में जिन गलतियों को करने से बचना चाहिए, उसके बारे में जान लीजिए।