लाइफ स्टाइल

ग्लोइंग स्किन और मजबूत बालों के लिए बेहद असरदार है एवॉकाडो...जाने कैसे करे उपयोग

Subhi
6 Jan 2021 3:41 AM GMT
ग्लोइंग स्किन और मजबूत बालों के लिए बेहद असरदार है एवॉकाडो...जाने कैसे करे उपयोग
x
एवॉकाडो सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही लेकिन इसका इस्तेमाल आप त्वचा की रंगत निखारने के साथ बालों की कंडिशनिंग के लिए भी कर सकती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | एवॉकाडो सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही लेकिन इसका इस्तेमाल आप त्वचा की रंगत निखारने के साथ बालों की कंडिशनिंग के लिए भी कर सकती हैं। महज कुछ हफ्तों में ही इसके फायदे आपको नज़र आने लगेंगे। तो कैसे करें इससे हेयर और फेस मास्क तैयार, आइए जानते हैं इसके बारे में..

मास्क 1
एवॉकाडो + एप्रिकॉट
यह मास्क त्वचा की मृत कोशिकाओं को बाहर निकालने में मदद करता है जबकि खुबानी में विटामिन ए और सी त्वचा को मजबूत बनाता है। एवॉकाडो में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन टोन को संतुलित करने में मदद करते हैं। खुबानी के साथ एक एवॉकाडो को ब्लेंड करें और आंखों के काले घेरे और डेड स्किन पर लगाएं।

सामग्री
1 कप एप्रिकॉट (खुबानी), 1 एवॉकाडो
विधि
दोनों चीज़ों को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड करें। चेहरे, गर्दन व कोहनियों पर 30 मिनट के लिए लगाकर रखें।
मास्क सूख जाने के बाद धो दें। इस मास्क से मृत त्वचा हटती है और आपको मिलता है इंस्टेंट निखार।
मास्क 2
ऑरेंज जूस + एवॉकाडो
संतरा और एवॉकाडो चेहरे से गंदगी को बाहर निकालता है। वहीं इसमें थोड़ा सा शहद मिलाने से त्वचा मॉयस्चराइज़ होती है। बेहतर रिजल्ट के लिए इसमें कुछ बूंदें कैमोमाइल की मिलाएं।

सामग्री
1 कप संतरे का जूस, 2 टेबलस्पून एवॉकाडो पल्प, 4-6 ड्रॉप्स कैमोमाइल तेल, 1 टेबलस्पून शहद
विधि
एक बड़े बोल में सभी चीज़ों को डालकर मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट तक इस पेस्ट को लगा रहने दें। अब इसे पानी से धो दें।
मास्क 3
एवॉकाडो पल्प + दही
रूखी त्वचा से परेशान हैं तो यह मास्क आपके लिए फायदेमंद होगा। एवॉकाडो और दही को मिलाकर चेहरे व बालों पर लगाने से नमी मिलने के साथ-साथ वे हाइड्रेट्रेड रहते हैं।
सामग्री
1 कप एवॉकाडो पल्प, 1 कप दही
विधि
एक बोल में दोनों सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं।
चेहरे व बालों पर इस मास्क को लगाएं। इसके बाद पानी से अच्छी तरह धो दें। इस मास्क को हफ्ते में दो बार लगाएं।
एक्सपर्ट टिपः ब्यूटी एंड हेयर एक्सपर्ट दीपा शर्मा के मुताबिक, 'प्रदूषण, बालो की उचित देखभाल न करने, हीटिंग टूल्स के ज्यादा इस्तेमाल से बाल डैमेज होने लगते हैं। ऐसे में एवॉकाडो पल्प को मैश करके हफ्ते में तीन बार बालों की जड़ों में लगाएं। इससे बालों की सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाएंगी।'




Next Story