लाइफ स्टाइल

अवनीत कौर 20 साल की उम्र में इतना कमा लेती हैं, जानिए उनकी लाइफस्टाइल के बारे में

Tara Tandi
17 Jun 2022 1:32 PM GMT
अवनीत कौर 20 साल की उम्र में इतना कमा लेती हैं, जानिए उनकी लाइफस्टाइल के बारे में
x
अवनीत कौर इंस्टाग्राम पर कोई नया नाम नही है। अपने तीस मिलियन से ज्यादा फॉलोवर के साथ वो अपने फैंस की चहेती हैं। अवनीत अक्सर अपने लुक्स और लाइफ की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अवनीत कौर इंस्टाग्राम पर कोई नया नाम नही है। अपने तीस मिलियन से ज्यादा फॉलोवर के साथ वो अपने फैंस की चहेती हैं। अवनीत अक्सर अपने लुक्स और लाइफ की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। जिसमे उनकी लक्जीरियस लाइफ साफ दिखती है। अभी हाल ही में अवनीत ने एक बार फिर अपने शानदार वेकेशन की तस्वीरें साझा की है। जिसमे वो इस वेकेशन को स्टाइलिश तरीके से एंज्वॉय करते दिख रही हैं।

इन तस्वीरों में जहां उनके लुक्स काफी गॉर्जियस और स्टाइलिश दिख रहे हैं। वहीं वो कभी मोटर बोट पर तो कभी समुंदर किनारे वेकेशन का मजा लेती दिख रही हैं। वहीं अवनीत ने अपने शानदार रिजार्ट की तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की है। बता दें कि 20 साल की अवनीत इंस्टाग्राम पर के साथ ही फिल्मो और टेलीविजन पर भी काम कर चुकी हैं। लेकिन अवनीत को पहचान सीरियल अलादीन से मिली। अवनीत जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं और उनकी फिल्म रिलीज के लिए तैयार है।
वेकेशन के लिए निकलीं अवनीत का फैशन सेंस भी काफी शानदार दिख रहा है। जिसमे कंफी ओवरसाइड हूडी के साथ ही क्रॉप टॉप और पैंट्स शामिल है। वहीं बिकिनी के साथ ही को-आर्ड सेट में वो कमाल लग रही हैं। मालदीव वेकेशन की थ्रोबैक तस्वीरों में सिर पर लगा हेडबैंड काफी स्टाइलिश दिख रहा है।
साल की शुरूआत में ही अवनीत कौर ने लक्जरी कार खरीदी थी। इस सफेद रंग की रेज रोवर के साथ अवनीत ने कई सारी तस्वीरें भी शेयर की थी। जिसे देखने के बाद सेलिब्रेटी फ्रेड्स उन्हें बधाईयां देते दिख रहे थे। अवनीत एक्ट्रेस होने के साथ ही मॉडलिंग भी करती हैं। इतनी कम उम्र में ही उन्होंने 1.5 मिलियन डॉलर की संपत्ति बना ली है।
अवनीत कौर के पास तीन कारें हैं। जिसमे एक ब्रांड न्यू रेंज रोवर शामिल है। वहीं अवनीत इंस्टाग्राम के साथ ही फिल्मों और टीवी सीरियल्स में एंक्टिंग के जरिए कमाई करती हैं। मर्दानी, मर्दानी 2 से लेकर वो कई सारे टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। जिसमे डांस शो झलक दिखला जा भी शामिल है।


Next Story