लाइफ स्टाइल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ऑटो चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

SHIDDHANT
7 May 2026 11:26 PM IST
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ऑटो चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़
Raipur रायपुर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र में ऑटो चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी भानू प्रताप भोई ने 5 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 मई को उन्होंने अपने घर के पास डॉ. राजेन्द्र नगर में ऑटो वाहन क्रमांक CG 04 PH 9142 खड़ा किया था, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 253/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
जांच के दौरान पुलिस को संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके आधार पर आरोपी राकेश प्रताप सिंह से पूछताछ की गई, जिसमें उसने ऑटो चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ऑटो वाहन, जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये है, बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी राकेश प्रताप सिंह (42 वर्ष) मूल रूप से लोखण्डी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर का निवासी है और वर्तमान में रायपुर के खमतराई क्षेत्र में रह रहा था।
Next Story