लाइफ स्टाइल

किस समय सेब के सिरके का सेवन करना हैं बेस्ट, जानें अजब-गजब फायदे

Triveni
17 Jun 2021 5:52 AM GMT
किस समय सेब के सिरके का सेवन करना हैं बेस्ट, जानें अजब-गजब फायदे
x
सेब का सिरका जिसे एप्पल साइडर विनेगर के नाम से भी जाना जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सेब का सिरका जिसे एप्पल साइडर विनेगर के नाम से भी जाना जाता है। इसे फर्मेंटेशन यानि खमीरीकृत करके तैयार किया जाता है। इसका इस्तेमाल खाना पकाने से लेकर वज़न को कंट्रोल करने तक में किया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर सिरके की तासीर ना गर्म होती है ना ही ठंडी होती है, इसलिए इसका सेवन 12 महीनों यानि पूरे साल किया जा सकता है। सेब के सिरके में कई विटामिन, एंजाइम, प्रोटीन और लाभ पहुंचाने वाले बैक्टीरिया भी मौजूद होते हैं। एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर सिरका डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। यह कैंसर, हृदय की समस्याओं और हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं कि सेब का सिरका खाने के कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं और इसका कब सेवन करना उचित है।

किस समय सेब के सिरके का सेवन बेस्ट है:
कुछ लोग वेट कंट्रोल करने के लिए और शुगर को कंट्रोल करने के लिए सुबह-सुबह सिरके का सेवन करते हैं, उनका मानना है सुबह सिरके का सेवन करने से पूरा दिन शुगर कंट्रोल रहेगी और वज़न भी कंट्रोल रहेगा। लेकिन आपको बता दें कि सुबह खाली पेट सिरके का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सिरके का सेवन आप अपने मकसद के मुताबिक अलग-अलग समय पर कर सकते हैं।
सेब के सिरके के फायदे
वजन कंट्रोल रखता है:
सेब का सिरका वज़न को कंट्रोल रखता है। यह पेट की चर्बी कम करने में बेहद मददगार है। मोटापा कम करने के लिए प्रतिदिन रात को गुनगुने पानी के साथ सिरका मिलाकर पिएं। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
शुगर से बचाता है:
सेब का सिरका शुगर के खतरे को कम करने में मदद करता है। शुगर के मरीज़ अगर इंसुलिन या कोई अन्य दवा ले रहे हैं, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
पाचन को दुरुस्त करता है:
सेब का सिरका पाचन को दुरूस्त करता है। सीने में जलन और अपच से राहत दिलाता है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद:
सेब का सिरका न केवल सेहत अच्छी के लिए जरूरी है, बल्कि स्किन टोन और बालों की सेहत के लिए भी जरूरी है। यह सिरका मुहांसे कम करता है, सन बर्न से बचाता है और त्वचा को स्मूथ करता है। एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर सिरका बालों का झड़ना कम करता है और डैंड्रफ से निजात दिलाता है।
जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है:
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए दर्द वाली जगह सेब का सिरका कम मात्रा में लगाएं। इससे दर्द से राहत मिलेगी। रोजाना 2 चम्मच सेब का सिरका, एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर मालिश करेंगे तो फायदा होगा।


Next Story