लाइफ स्टाइल

मुंहासों के लिए लाभदायक है अशोक की पत्तियां

Apurva Srivastav
12 May 2023 4:55 PM GMT
मुंहासों के लिए लाभदायक है अशोक की पत्तियां
x
अशोक का पेड़ हर कहीं देखने को मिल जाता है। ये आसानी से लगने वाला पेड़ है। जिसको बहुत अधिक मात्रा में सुरक्षा की जरूरत नहीं पड़ती है। ये पेड़ बहुत ही लंबा और घना होता है। अशोक के पेड़ का सेहत के लिए भी बहुत से फायदे देखे गए हैं। इस पेड़ की छाल (bark) और पत्तियों (leaves) का उपयोग सदियों से पारंपरिक चिकित्सा में उनके औषधीय गुणों के लिए किया जाता रहा है। स पेड़ के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवेनॉइड तत्व पाए जाते हैं। आज आपको इस लेख में अशोक के पेड़ की पत्तियों के बारे में हम कुछ जानकारी देंगे। तो चलिए जानते हैं।
अशोक की पत्तियों के हैं ढेरों फायदे Ashoka leaves have many benefits in hindi
जोड़ो के दर्द में फायदेमंद Beneficial in joint pain - अशोक के पत्तों का लेप बनाकर जोड़ों के दर्द में लगाने से दर्द में बहुत आराम मिल सकता है।अशोक के पत्तों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द को कम करने में मदद करते हैं। वहीं आप इसमें लौंग का तेल भी मिलाकर लगा सकते हैं।
झुर्रियों को करे कम(reduce wrinkles) - झुर्रियों को कम करने के लिए अशोक की पत्तियों के बहुत से फायदे होते हैं। इसकी पत्तियों में एंटी एजिंग गुण मौजूद होते हैं। जो कि चेहरे को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। इसके लिए आप अशोक के पत्तों को पानी में उबालकर उसमें ग्लिसरीन मिलाकर लगाएँ।
मुंहासों के लिए लाभदायक(beneficial for acne) - अशोक की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते है जो कि मुंहासों को ठीक करने में मददगार होते है। इसके पत्तों को उबालकर या फिर इसका लेप बना कर, इसमें दो से चार बूंद पिपरमिंट का तेल मिलाएं। अब इस लेप को अपने चेहरे पर लगाए। और फिर 5 मिनट बाद धोलें। इससे आपके चेहरे के मुंहासों कम होंगे, साथ ही पिपरमिंट खुजली को शांत कर देती है।
महिलाओं के लिए लाभदायक (beneficial for women) - महिलाओं की कई समस्याओं में अशोक का पत्ता बहुत फायदेमंद होता है। इसको उबालकर काढ़ा बना कर पीस लें, ये अनियमित पीरियड्स को नियमित करता है। इसके अलावा अगर आपको रेगुलर पीरियड्स नहीं होते, तो अशोक की पत्तों को पीस लें और बराबर मात्रा में इसमें मिश्री मिला कर दिन में दो बार पिएं। धीरे-धीरे ये आपके पीरियड्स को रेगुलेट करने में आपकी मदद करेगा।
Next Story