लाइफ स्टाइल

चमत्कारी गुणों का खजाना हैं हींग, छोटी-बड़ी कई समस्याओं का होता हैं समाधान

Mohammed Raziq
22 May 2024 1:27 PM IST
चमत्कारी गुणों का खजाना हैं हींग, छोटी-बड़ी कई समस्याओं का होता हैं समाधान
x
हमारे किचन में कई तरह के मसाले प्रयोग में लिए जाते हैं जिनमें से एक है हींग। खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर शरीर को हेल्दी रखने के लिए हींग का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण अपच, पेट में गैस और कब्ज की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। हींग कई प्राचीन चिकित्सा प्रणालियों का हिस्सा भी रहा है। हींग ईरान, अफगानिस्तान, तुर्केमिस्तान, बलूचिस्तान, काबुल औैर खुरासान के पहाड़ी क्षेत्रों में होती हैं। वहां से हींग पंजाब और मुंबई लाई जाती है। कई लोग इसकी गंध और स्वाद के चलते सब्जियों में नहीं डालते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको हींग के चमत्कारी गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कई छोटी-बड़ी कई समस्याओं का समाधान करती हैं। इन फायदों को जान आप भी रोजाना हींग का सेवन करने लगेंगे। आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...
पाचन में लाती है सुधार
हींग का नियमित सेवन डाइजेशन सिस्टम को बेहतर करने में मदद करता है। हींग खाने से अपच, पेट में मरोड़, गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके साथ ही हींग पेट की ओवरऑल हेल्थ को बेहतर रखने में मदद करती है। इसका नियमित इस्तेमाल इरिटेबल बाउल सिंड्रोम को भी कम करने में मदद कर सकता है।
पेट दर्द में फायदेमंद
खाली पेट हींग खाने से पेट दर्द की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। हींग में मौजूद गुण ब्लोटिंग और पेट में गैस की समस्या दूर करने में भी फायदेमंद होते हैं। कई बार पेट में दर्द गैस या ब्लोटिंग की वजह से होता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना चुटकी भर हींग का सेवन खाली पेट करना फायदेमंद माना जाता है।
ब्लड प्रेशर में फायदेमंद
ब्लड प्रेशर की समस्या में हींग का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका सेवन सिर्फ डॉक्टर की सलाह के आधार पर ही करना चाहिए। हींग में मौजूद गुण शरीर में ब्लड क्लॉट होने से रोकते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में फायदेमंद होते हैं। रोजाना सुबह के समय हींग का पानी पीने से ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में फायदा मिलता है।
पुरुषों की नपुंसकता का इलाज
जिन पुरुषों को नपुंसकता और शीघ्रपतन की समस्या होती है, उन्हें हींग का सेवन जरूर करना चाहिए। एक गिलास गर्म पानी में हींग पाउडर मिलाकर इसे पी लें। इससे खून का प्रवाह तेज होता है। हींग पाउडर में आधा चम्मच शहद और अदरक का रस मिलाएं।
Next Story