- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Shahi Lassi पीते ही...
लाइफ स्टाइल
Shahi Lassi पीते ही शरीर में हो जाता है शीतलता का संचार
Tara Tandi
27 March 2025 4:52 PM IST

x
Shahi Lassi रेसिपी : गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। ऐसे में ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड ने भी जोर पकड़ लिया है। इस मौसम में लस्सी पीने से ताजगी भरा एहसास होता है। लस्सी बहुत स्वादिष्ट होती है। यह भी अलग-अलग फ्लेवर में उपलब्ध रहती है यानी इसकी कई वैरायटी होती है। आप पेट की शीतलता के लिए रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं। इस बार घर पर शाही लस्सी की रेसिपी जरूर ट्राई करें। इस स्वादिष्ट और सुपर रिफ्रेशिंग ड्रिंक का अलग ही मजा है। इसे पीते ही आपका दिल खुश हो जाएगा। अगर आप अभी तक इसके जायके से वंचित रहे हैं तो अब और देर नहीं करें।
सामग्री (Ingredients)
1/2 कप दही
1 स्कूप वनीला आइसक्रीम
1 टेबल स्पून चीनी
2-3 केसर के रेशे
1/4 कप पानी
1/2 टी स्पून कटे बादाम
विधि (Recipe)
- दही, चीनी, पानी और वनीला आइसक्रीम लें और इस मिश्रण को ब्लेंड करें।
- एक छोटी कटोरी में केसर को एक चम्मच पानी के साथ भिगो दें।
- लस्सी के बेस को ग्लास में डालें और ऊपर से केसर डाल दें।
- इस मिश्रण को धीरे से मिलाएं।
- ड्राई फ्रूट्स से सजाएं और इसका मजा लें।
Tagsशाही लस्सीरेसिपीShahi LassiRecipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





