लाइफ स्टाइल

क्या नहीं छुड़ा पा रहे जले बर्तनों से जिद्दी दाग, आजमाए ये घरेलू नुस्खें

SANTOSI TANDI
19 Aug 2023 10:15 AM GMT
क्या नहीं छुड़ा पा रहे जले बर्तनों से जिद्दी दाग, आजमाए ये घरेलू नुस्खें
x
आजमाए ये घरेलू नुस्खें
महिलाएं भोजन बनाते समय हर चीज का विशेष ध्यान रखती हैं ताकि भोजन अच्छा बन सकें। लेकिन कई बार ऐसा होता हैं की ध्यान किसी और काम में लग जाता हैं और खाना बनाते समय बर्तन जल जाते हैं। जले हुए बर्तनों के जिद्दी और काले निशान छुड़ाना कोई आसान काम नहीं होता हैं। कड़ी मेहनत के बाद भी इन निशान से छुटकारा नहीं मिल पाता हैं। इस काम को आसान बनाने में आपकी मदद करेंगे कुछ घरेलू नुस्खें जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इन्हें अपना कर आप अपने बर्तनों को नए जैसा बना पाएंगे।
टमाटर का रस
टमाटर का रस खाने के साथ बर्तनों पर जमा गंदगी को भी साफ करने में भी बेहद कारीगर होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए जले हुए बर्तन में थोड़ा सा टमाटर का रस और पानी डालकर मिलाए। फिर इसे अच्छे से रगड़ते हुए साफ कर धीरे- धीरे जले के निशान हटने में मदद मिलेगी।
नींबू
विटामिन-सी से भरपूर नींबू का रस सेहत को बरकरार रखने के साथ किचन के अन्य कई कामों में इस्तेमाल किया जाता है। बर्तन के जल जाने के चक्कर में नींंबू को छीलकर इसका छिलका बर्तन पर रगड़ने से जले के दाग साफ होने में मदद मिलती है। साथ ही बर्तन से आने वाली बदबू भी दूर होती है।
प्याज का रस
अगर एल्यूमीनियम के बर्तन जल जाए तो इसे साफ करने के लिए प्याज का रस काफी फायदेमंद होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले प्याज को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें। फिर उसे अपने जले हुए बर्तन में डालकर गैस पर रखकर 1 उबाल आने का इंतजार करें। बाद में इसे गैस से उतार कर डिश वॉश के साथ धो लें।
बेकिंग सोडा
किचन में पड़े बर्तनों को साफ करने व उनमें दोबारा चमक जगाने में बेकिंग सोडा काफी कारीगर होता है। इसके लिए थोडे़ से बेकिंग सोडा को और पानी के मिक्स कर जले हुए बर्तन में डालकर करीब 10 मिनट तक अलग रख दें। बाद में इसे रगड़ते हुए साफ करने से निशान दूर हो जाएंगे।
दही
बर्तनों पर पड़े जले के निशान या दाग को दूर करने के लिए आप दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दही को लेकर सीधे बर्तन को साफ करें। उसके बाद अपने डिश वॉश से इसे धो लें।
नमक
नमक में पानी मिक्स कर इसे करीब 4 मिनट तक उबालें। फिर तैयार पानी से बर्तन को तार या ब्रश से रगड़ते हुए धोए। इससे जले के निशान जल्दी ही कम होंगे।
Next Story