लाइफ स्टाइल

क्या आप उज्जैन की यात्रा करने का सोच रहे है? उज्जैन की यात्रा करने से पहले इन खास बातों को जान लें

Sanjna Verma
20 Feb 2024 3:03 PM GMT
क्या आप उज्जैन की यात्रा करने का सोच रहे है? उज्जैन की यात्रा करने से पहले इन खास बातों को जान लें
x
कही आप तो दिल्ली से उज्जैन जाने का बना रहे हैं प्लान। अक्टूबर से मार्च तक का महीना सबसे सही समय होता महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए। ऐसे में इस दौरान आपको भीड़ भी देखने को मिलेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे महाकालेश्वर मंदिर जा सकती हैं। यहां जाने से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
दिल्ली से उज्जैन की यात्रा कैसे तय करें दिल्ली से उज्जैन जाना अब काफी आसान हो गया है। आप चाहे तो दिल्ली से उज्जैन तक का सफर अपनी पर्सनल कार से कर सकते हैं। रास्ते सही होने के कारण आप आसान से यह जर्नी 12 घंटे में कंप्लीट कर लेगी। इसके अलावा आप दिल्ली से उज्जैन के लिए ट्रेन ले सकती हैं। अगर आपको महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने हैं तो सबसे आसान ट्रेन ही होगा। मंदिर के कुछ ही दूरी पर उज्जैन का रेलवे स्टेशन हैं। इसके अलावा अगर आपको अपना समय बचाना है तो फ्लाइट से ही आपको इंदौर जाना होगा। वहां से 56 किलोमीटर की यात्रा करके आप उज्जैन पहुंच सकते हैं।
आधार कार्ड जरूर रखें उज्जैन जाने के बाद अगर आपको महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने हैं तो आपके पास आधार कार्ड को होना जरूरी है। इसके बाद ही आपको मंदिर में एंट्री मिल सकती हैं। कोशिश करें की दर्शन करने दिन के समय मे जाएं। होटल कैसे करें बुक उज्जैन में आपको होटल की दिक्कत नहीं आने वाली है। आप कितने भी रात में उज्जैन पहुंचते हैं आपको कई बजट फ्रेंडली होटल मिल जाएगा। कोशिश करें की आप कुछ होटल को देखने के बाद ही बुक करें। 500 से 1500 के बीच में आपको होटल मिल जाएगा।

रात में यात्रा ना करें अगर आप उज्जैन दिल्ली से अकेले जा रहे हैं तो आपको अकेले यात्रा नहीं करना चाहिए। यह 700 किलोमीटर की यात्रा होती है। ऐसे में आपको दिन के समय जाना चाहिए। इससे किसी भी तरह की परेशानी होने पर आपको सहायता मिल जाएगी। रात के समय हाईवे काफी खाली होती हैं।

Next Story