लाइफ स्टाइल

कंसीव करने में आ रही है मुश्किल? फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पिएं यह ड्रिंक

SANTOSI TANDI
13 Sep 2023 1:22 PM GMT
कंसीव करने में आ रही है मुश्किल? फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पिएं यह ड्रिंक
x
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पिएं यह ड्रिंक
मां बनना बेशक हर औरत के लिए एक खूबसूरत एहसास होता है। इसके लिए महिलाओं को शारीरिक और मानसिक तौर पर तैयार होना चाहिए। कई महिलाओं के लिए कंसीव करना आसान होता है और यह फैसला लेने के कुछ समय के अंदर वे नेचुरली कंसीव कर पाती हैं। वहीं, कुछ महिलाओं को कंसीव करने में मुश्किल आती है। प्रेग्नेंट होने की कोशिशों को नाकाम होता देख अक्सर महिलाएं निराश हो जाती हैं। लेकिन आपको बता दें कि प्रेग्नेंट होने के लिए लाइफस्टाइल में कई बदलाव जरूर होते हैं, जिनसे प्रेग्नेंट होने के चांसेज बढ़ जाते हैं। इसके अलावा डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने से भी फर्टिलिटी बढ़ सकती है। यहां हम आपको ऐसी ही एक ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद कर सकती है। अगर आपको कंसीव करने में मुश्किल आ रही है, तो इसे डाइट में शामिल करें। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
कंसीव करने में मदद करेगी यह खास ड्रिंक
भुने हुए चने के आटे में फोलेट और प्रोटीन पाया जाता है जो हेल्दी फेटल डेवलेपमेंट के लिए बहुत जरूरी होता है।
बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं,जो प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी हार्मोन्स के प्रोडक्शन और फर्टिलिटी को बूस्ट करने के लिए जरूरी होते हैं।
फ्लैक्स सीड्स में फाइटोएस्ट्रोजन और डाइटरी फाइबर होते हैं, जो रेगुलर ओव्युलेशन और फर्टिलिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं।
खजूर में एमिलेज जैसे एंजाइम्स होते हैं, जो डाइजेशन में मदद करते हैं।
फर्टिलिटी बूस्टिंग ड्रिंक को कैसे बनाएं
सामग्री
भुना हुआ चना- 2 टेबलस्पून
अलसी के बीज- 1 टेबलस्पून
खजूर- 3
बादाम- 5
पानी- 200 मि.ली.
विधि
बादाम, फ्लैक्स सीड्स और खजूर को लगभग 3-4 घंटे के लिए भिगो दें।
भुने हुए चने को पीस लें।
अब सारी चीजों को पानी में मिलाकर इसे ब्लेंड कर लें।
फर्टिलिटी बूस्टिंग ड्रिंक तैयार है।
इसे मिड मील के तौर पर सुबह लगभग 11 बजे लें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story