- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- करेला के ये फायदे...
लाइफ स्टाइल
करेला के ये फायदे जानते हैं आप? जानें किन परेशानियों में कर सकते हैं सेवन
jantaserishta.com
15 Jan 2026 3:46 PM IST

x
नई दिल्ली: करेला का नाम सुनकर ही मुंह भी कड़वा हो जाता है, लेकिन ये औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सिर्फ करेला खाने के ही फायदे नहीं हैं, बल्कि इसे लगाने के भी अलग फायदे हैं।
करेला रक्त को शुद्ध करने से लेकर विटामिन ए, बी और सी की पूर्ति शरीर में करता है। आयुर्वेद में करेले को 'करवेल्लक' कहा जाता है, जो दूषित रक्त, बढ़ी हुई शर्करा और कीड़ों तक को साफ करने की क्षमता रखता है। करेला अग्नि और अग्न्याशय तक पहुंचने वाली एक शुद्धिकरण औषधि है, जो गहराई से रक्त को पोषण देकर आंतों के कीड़े, घाव को भरने और त्वचा विकारों की जड़ तक कार्य करता है और शरीर को कई बीमारियों से राहत दिलाने की ताकत रखता है।
करेला स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी दवा की तरह काम करता है, क्योंकि यह माताओं में दूध बनाने वाले हार्मोन का उत्पादन तेजी से करता है। हालांकि, इसका सेवन चिकित्सक की सलाह के बाद ही करें। अगर शरीर पर किसी तरह के घाव हो गए हैं तो करेले का लेप दवा की तरह काम करता है। ये घाव को भरने में मदद करता है, घाव के संक्रमण को रोकता है और सूजन को कम करने में मदद करता है।
आंतों का डिटॉक्स होना बहुत जरूरी है। अगर आंतों में कई दिनों तक मल साफ नहीं होता है, तो आंतों में कीड़े और बुरे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में भूख कम लगती है, खाना खाते ही शौच जाना पड़ जाता है और खाया-पीया शरीर को लगता नहीं है। ऐसे में करेले को जूस या सलाद के रूप में सेवन किया जा सकता है। करेले के कड़वेपन को कम करने के लिए नमक लगाकर कुछ घंटों के लिए रख दें, इससे करेला पानी छोड़ देगा और उसका कड़वापन भी कम होगा।
अगर चेहरे पर एक्ने और मुंहासे बहुत होते हैं, तो ये रक्त की अशुद्धि का संकेत हैं। रक्त को शुद्ध करने के लिए रोजाना करेले के जूस का सेवन करना लाभकारी रहेगा। ये रक्त को शुद्ध कर चेहरे पर निखार लाएगा और खुजली और रूखेपन से भी राहत मिलेगी। करेला इन सभी मूल कारणों को संतुलित करता है। यह शरीर को स्वयं ठीक होने की शक्ति को लौटाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





