लाइफ स्टाइल

क्या आप भी परवरिश में कर रहे हैं ये गलतियां,तो इन बातों का रखें ख्याल

Kajal Dubey
13 April 2022 8:33 AM GMT
क्या आप भी परवरिश में कर रहे हैं ये गलतियां,तो इन बातों का रखें ख्याल
x
कोई भी माता पिता ये नहीं चाहते की उनका बच्चा जिद्दी बने। लेकिन आजकल के पेरेंट्स के लिए ये सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोई भी माता पिता ये नहीं चाहते की उनका बच्चा जिद्दी बने। लेकिन आजकल के पेरेंट्स के लिए ये सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है। कई बार हमें एहसास भी नहीं होता और हम ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो हमारे बच्चे के गलत व्यवहार की वजह बन जाते हैं।

पेरेंट्स कई बार बच्चे को प्यार देने की कोशिश में उन्हें सब कुछ देने लगते हैं। जिससे बच्चों की आदतें बदलने लगती हैं और वह जिद्दी हो जाते हैं। माता-पिता को ये समझना होगा कि बच्चे के जिद्दी होने का कारण वह खुद होते हैं।
हर बात मान लेना
पेरेंट्स अक्सर अपने काम में इतना बिजी हो जाते हैं कि वह अपने बच्चे को टाइम ही नहीं दे पाते। ऐसे में कई माता-पिता बच्चों पर जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च कर लेते हैं। जिससे बच्चे को लगने लगता है कि वह अपनी हर बात आसानी से मनवा सकता है। वहीं, ऐसा न होने पर बच्चा जिद्द करने लगता है और माता पिता काम पर जाने के लिए उनकी हर जिद्द मानने लगते हैं
बच्चों से काम न करवाना
आमतौर पर पैरेंट्स बच्चों को कोई काम या जिम्मेदारी नहीं देते हैं। बच्चों को घर के काम सिखाने चाहिए इससे उन्हें जिम्मेदारियों का एहसास होगा। बच्चों से खुद का बिस्तर ठीक करने जैसे घर के छोटे-छोटे काम करवाएं। इससे वह खुद को बड़ा और जिम्मेदार महसूस करेंगे।
बच्चों को गिफ्ट देकर मनाना
अक्सर देखा होगा कि जब बच्चा गुस्सा हो जाता है या नाराज हो जाता है तो पेरेंट्स उसे गिफ्ट देकर मनाते हैं। ऐसा बिल्कुल भी न करें। बच्चों को समझाएं की कौन से समय पर गिफ्ट मांगा जा सकता है। उन्हें ये भी सिखाएं कि कैसे न को स्वीकार किया जा सकता। बच्चे ज्यादातर समय पब्लिक प्लेस पर रोने-चिल्लाने लगते हैं। ऐसा करने से उन्हें लगने लगता है की उन्हें उनकी पसंद की चीजें दे दी जाएगी और वह जिद्दी होने लगते हैं।
बड़ों का सम्मान करना सिखाएं
बच्चों को समझने के लिए माता-पिता उनके दोस्त बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस बीच बच्चा ये भूल जाता है कि वह उसके पेरेंट्स हैं। ऐसे में माता-पिता को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह बच्चों को हर बड़े का सम्मान करना सिखाएं।


Next Story