लाइफ स्टाइल

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे खाने के बाद नहाने की गलती

Kiran
31 July 2023 11:58 PM IST
कहीं आप भी तो नहीं कर रहे खाने के बाद नहाने की गलती
x
नहाना स्वास्थ्य के लिए और तनाव कम करने का सबसे बेहतर इलाज हैं। लेकिन इसी के साथ यह भी जानना जरूरी हैं कि नहाने का सही समय क्या है अन्यथा इसका उल्टा असर पड़ता हैं। कई लोग भोजन करने के बाद नहाना पसंद करते हैं जो कि उनकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं। जी हां, अगर आप भी खाना खाने के बाद नहाते हैं तो आपको भी सतर्क होने की जरूरत हैं जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं।
जब आप खाना खाते हैं तो उस समय पाचन क्रिया में मदद करने के लिए पेट के चारों ओर ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ जाता है लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद नहानें से पाचन की यह प्रक्रिया धीमी हो जाती है, क्योंकि नहानें से ब्लड का सर्कुलेशन कम होने लगता है जिससे पाचन की गति धीमी हो जाती है। आयुर्वेद भी अपने सिद्धांतों के अनुसार इसे सही बताता है।
अगर आयुर्वेद के अनुसार मानें तो हमारे शरीर में अग्नि तत्व पाचन के लिए जिम्मेदार होता है। जब हम खाना खाते हैं तो उस समय शरीर में अग्नि तत्व सक्रिय हो जाता है। खाने को जल्दी पचाने के लिए शरीर के अन्दर ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ जाता है और जब हम नहाते हैं तो शरीर का तापमान नीचे चला जाता है। जिससे हमारे पाचन की क्रिया धीरे हो जाती है।
कुछ विशेषज्ञ तो यह भी कहते हैं कि खाना खाने के बाद तैराकी नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह पाचन की प्रक्रिया में बाधा बन सकता है। जिससे ऑक्सिजन की कमीं के कारण पेट में क्रैंप्स भी हो सकती है। क्रैंप्स भोजन करने के तुरंत बाद नहानें से भी हो सकता है। खाने के फौरन बाद नहाने की वजह से बेचैनी, सीने में जलन,मोटापा और स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं। खाना खाने के लगभग आधे घंटे बाद ही नहाना चाहिए। वहीं आयुर्वेद के मुताबिक खाने के कम से कम दो घंटे बाद ही नहाना चाहिए।
Next Story