लाइफ स्टाइल

बड़े ब्रेस्ट के कारण होती है परेशानी? इस तरह की ब्रा आपके लिए हो सकती हैं बेस्ट

SANTOSI TANDI
23 Aug 2023 6:37 AM GMT
बड़े ब्रेस्ट के कारण होती है परेशानी? इस तरह की ब्रा आपके लिए हो सकती हैं बेस्ट
x
बड़े ब्रेस्ट के कारण होती है परेशानी
ब्रेस्ट को शेप में रखने के लिए ब्रा पहनी जाती है। ब्रा के लिए सही फिटिंग होना जरूरी है। वरना, पूरे दिन अनकंफर्टेबल फील होता है। ब्रा कई साइज और शेप में आती हैं। अक्सर बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं को बेहद परेशानी आती है, क्योंकि उनके लिए सी, डी और उससे बड़े कप साइज ही उपलब्ध होते हैं। ऐसे में उन्हें परफेक्ट ब्रा स्टाइल नहीं समझ आता है।
हैवी बस्ट वाली महिलाओं को ब्रा में कवरेज के साथ-साथ सपोर्ट की भी जरूरत होती है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बड़े ब्रेस्ट के लिए कंफर्टेबल के साथ-साथ स्टाइलिश ब्रा के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको अपने लॉन्जरी कलेक्शन में शामिल करना चाहिए।
सुपर सपोर्ट ब्रा
all about full support braअगर आपके ब्रेस्ट हैवी हैं, तो आपको सुपर सपोर्ट ब्रा पहननी चाहिए। यह ब्रा 4 तरीकों से ब्रेस्ट को सपोर्ट देने का काम करती है। इसमें नॉन-स्ट्रेच कप, ब्रॉड बैक, सूदिंग विंग्स और वाइड स्ट्रैप्स शामिल हैं। इस ब्रा को पहन आपके ब्रेस्ट सुडौल नजर आएंगे। यह ब्रा पहनने में भी कंफर्टेबल है। आप इस ब्रा को सहुलित अनुसार ढीला या टाइट भी कर सकती हैं। इस ब्रा को पहन ऊपर और किनारे से आपके ब्रेस्ट उभरे हुए नहीं नजर आएंगे।
ब्रालेट ब्रा
क्या आपके भी ब्रेस्ट हैवी हैं? जिसके कारण आप अनकंफर्टेबल महसूस करती हैं। ब्रेस्ट को सपोर्ट देने के लिए ब्रा वियर की जाती है। अक्सर हैवी बस्ट वाली महिलाओं को ऐसी ब्रा चाहिए होती है, जो फुल कवरेज दे।
ब्रालेट ब्रा देखने में काफी अच्छी लगती है। इसलिए आप इसे फ्लॉन्ट भी कर सकती हैं। यह ब्रा ब्रेस्ट को फुल कवरेज देता है, जिससे आपके ब्रा को फुल सपोर्ट भी मिलता है। इस ब्रा में जे-हुक भी है, जो वाइड ब्रा स्ट्रैप को क्रिस-क्रॉस स्टाइल में बदल देता है।
इस ब्रा को आप हाई-वेस्ट पैंट से लेकर लॉन्ग स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं। यह ब्रा स्टाइलिश होने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी है। ब्रालेट में आपको पैटर्न से लेकर अलग-अलग कलर तक मिल जाएंगे।
लेस ब्रा
लेस ब्रा भी हैवी बस्ट के लिए एकदम परफेक्ट है। यह ब्रा देखने में भी काफी सुंदर होती है। इस ब्रा में अंडरवायर होते हैं, जो ब्रेस्ट को सपोर्ट देने का काम करते हैं। इसमें कप और साइड विंग्स पर लेस लगी होती हैं, जिससे यह ब्रा को स्टाइलिश फील देती है। आपको अपनी लॉन्जरी कलेक्शन में इस ब्रा को जरूर शामिल करना चाहिए। (ब्रा चुनने का सही तरीका जानें)
स्पोर्ट्स ब्रा
अक्सर महिलाएं हैवी बस्ट के कारण स्पोर्ट्स खेलना कम कर देती हैं। ऐसे में आपको स्पोर्ट्स ब्रा पहननी चाहिए। स्पोर्ट्स ब्रा में भी कई ऑप्शन आते हैं। इसमें सबसे कंफर्टेबल पैडेड स्पोर्ट्स ब्रा है। इस ब्रा को पहन आप आसानी से दौड़ सकती हैं। डांस से लेकर तक पावर योग तक कर सकती हैं। यह ब्रा भी फुल कवरेज देती है। (कर्वी बॉडी के लिए ब्रा खरीदने के टिप्स)
ये ब्रा भी हो सकती हैं ब्रेस्ट
अगर आपके हैवी ब्रेस्ट हैं और आप टी-शर्ट पहनती हैं, तो आपको मोल्ड टी-शर्ट ब्रा कैरी करनी चाहिए। यह ब्रा आपको फुल कवरेज देता है।
मिनिमाइजर ब्रा, जैसा की इसके नाम से पता चलता है, यह बस्टलाइन को मिनिमाइज करने का काम करती है। इस ब्रा में एक पतली पैड की लेयर भी होती है। इस ब्रा को पहन आप कॉन्फिडेंट महसूस करेंगी।
सैग लिफ्ट ब्रा भी हैवी बस्ट के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। यह ब्रा खासतौर पर सैगी ब्रेस्ट के लिए बनाई गई है। यह ब्रेस्ट को अच्छे से सपोर्ट करती है, जिससे स्तन सुडैल नजर आते हैं।
ब्रा खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
ब्रा की फैब्रिक पर भी खास देना चाहिए। सॉफ्ट फैब्रिक वाली ब्रा खरीदें, ताकि यह स्किन पर चुभे नहीं।
हर ब्रांड का साइज अलग-अलग होता है। इसलिए कोशिश करें कि एक ही कंपनी की ब्रा खरीदें। वरना, ब्रा लूज या टाइट हो सकती है।
एक ही ब्रा को आप हर आउटफिट के साथ नहीं पहन सकती हैं। इसलिए अपने वार्डरोब में पैडेड ब्रा, लो पैडेड ब्रा, वायर वाली ब्रा, पुशअप ब्रा और स्पोर्ट्स ब्रा रखें।
ब्रा की भी एक्सपायरी डेट होती है। जब आपकी ब्रा का हुक आसानी से न लगे, तब समझ जाएं कि ब्रा बदलने का समय आ गया है। यही नहीं, ब्रा की स्ट्रैप जरूरत से ज्यादा लूज होने का मतलब भी यह है कि अब आपको नई ब्रा खरीद लेनी चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story