लाइफ स्टाइल

आयुर्वेद के अनुसार क्या सेहत के लिए अच्छी होती हैं स्मूदीज

Mohammed Raziq
22 Jun 2023 12:40 PM IST
आयुर्वेद के अनुसार क्या सेहत के लिए अच्छी होती हैं स्मूदीज
x
आयुर्वेद के अनुसार क्या
आयुर्वेद में हेल्दी रहने के लिए खान-पान की चीजों और इनके सही समय पर बहुत जोर दिया जाता है। हम क्या खाते हैं, किन फूड कॉम्बिनेशन्स को खाते हैं, किस समय खाते हैं, इन सारी चीजों का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। आजकल डाइट और लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आए हैं। हेल्दी चीजों के नाम पर कई सारी ऐसी चीजें चलन में आ गई हैं, जिन्हें आयुर्वेद हेल्दी नहीं मानता है। आज के समय में वेट लॉस के लिए हेल्दी डाइट ऑप्शन के तौर पर स्मूदीज काफी चलन में हैं। नाश्ते में लोग इन्हें लेना काफी पंसद करते हैं।
कई सारे फलों और हेल्दी चीजों के मेल से स्मूदीज को बनाया जाता है। स्मूदीज पीने का चलन भले ही आजकल बढ़ गया है, लेकिन क्या आयुर्वेद इसे हेल्दी मानता है? आयुर्वेद की स्मूदीज पर क्या राय है, इस बारे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर नीतिका कोहली से जानते हैं।
स्मूदीज के सेवन पर क्या कहता है आयुर्वेद?
आयुर्वेद के अनुसार, आजकल लोग सबसे ज्यादा जिस गलत फूड कॉम्बिनेशन का सेवन कर रहे हैं, वह स्मूदीज हैं। स्मूदीज जिसमें ज्यादातर खट्टे फलों को मिक्स किया जाता है और उसे दूध में मिलाकर लिया जाता है।
आयुर्वेद के अनुसार, जो फल खट्टे हैं यानी जिनकी प्रकृति अम्ल है, आप जब इसे दूध के साथ मिलाते हैं तो यह सही नहीं है। दूध मीठा होता है। इन दोनों चीजों को साथ मिलाने के मतलब है कि आप दो विपरीत रसों को साथ मिला रहे हैं।
इन दो विपरीत रसों के कॉम्बिनेशन को हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम पचा नहीं पाएगा।
इससे शरीर में टॉक्सिन्स पैदा होते हैं। डाइजेशन और स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
स्मूदीज ठंडी होती हैं। आयुर्वेद की मानें तो ठंडे फूड्स पचाने में मु्श्किल होते हैं। ये डाइजेस्टिव फायर को नुकसान पहुंचाते हैं।
स्मूदीज में कुछ भी पका हुआ नहीं होता है बल्कि ज्यादातर कच्ची चीजों का उपयोग किया जाता है।what does ayurveda say about smoothies
आयुर्वेद के अनुसार, कच्चे फूड्स डाइजेस्ट करने में मुश्किल होते हैं।
जब ये सही से नहीं पचते हैं, तो पेट में सड़ने लगते हैं और यीस्ट, बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।
कई बार स्मूदीज में दूध में योगर्ट के साथ भी मिलाया जाता है या फिर कुछ फल और सब्जियो को साथ डाला जाता है। ये दोनों ही फूड कॉम्बिनेशन सही नहीं हैं।
शरीर में कमजोरी और भी कई परेशानियों के लिए ये जिम्मेदार हो सकते हैं।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story