लाइफ स्टाइल

आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखती है अरबी,जाने कैसे

Kiran
1 Aug 2023 4:11 PM GMT
आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखती है अरबी,जाने कैसे
x
अरबी को भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कुछ लोग इसके पत्तों से बनी पकौड़ी खाना पसंद करते हैं तो कुछ इसकी सब्जी। कई जगहों पर तो इसे व्रत में फलाहार के तौर पर भी खाया जाता है। आसानी से मिल जाने पर भी अरबी बहुत ही अधिक लोकप्रिय सब्जीयो में नहीं आती है पर इससे होने फायदे चौंकाने वाले हैं। ये फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होती है। तो आइये जानते है इससे होने वाले फायदों के बारे में..
* अरबी में सोडियम की अच्छी मात्रा पायी जाती है। इसके अलावा ये पोटैशियम और मैग्नीशि‍यम के गुणों से भी भरपूर होती है जिसके चलते ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। साथ ही ये तनाव दूर रखने में भी सहायक है।
* अरबी में विटामिन ए, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कैंसर कोशिकाओं को विकसित होने से रोकते हैं।
* अरबी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होते हैं। जिसके सेवन से इंसुलिन और ग्लूकोज की मात्रा का संतुलन बना रहता है।
* अरबी भूख पर नियन्त्रण रखने का कार्य करती है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर्स मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाते हैं जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
* अरबी में फाइबर की मात्रा होने की वजह से पाचन क्रिया बेहतर बनी रहती है और साथ ही शरीर भी स्वस्थ बना रहता है।
* लम्बे समय से चली आ रही खांसी को ठीक करने में भी अरबी असरकारक है।इसके ली उबली हुई अरबी में को शहद के साथ लेने से लाभ मिलता है।
* अरबी में विटामिन ए, बिटामिन सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट भी होते है। ये सभी शरीर को कैंसर से मुक्त रखनके में मददगार होते है।
Next Story