लाइफ स्टाइल

सेहत एवं सुंदरता दोनों के लिए है फायदेमंद खुबानी का तेल, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Shubhra Nandy
21 Nov 2020 6:18 PM IST
सेहत एवं सुंदरता दोनों के लिए है फायदेमंद खुबानी का तेल, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
x
खुबानी एक फल है। इसकी खेती भारत और पाकिस्तान में अधिक की जाती है। हालांकि, वर्तमान समय में तुर्की में खुबानी की खेती सबसे अधिक होती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| खुबानी एक फल है। इसकी खेती भारत और पाकिस्तान में अधिक की जाती है। हालांकि, वर्तमान समय में तुर्की में खुबानी की खेती सबसे अधिक होती है। ऐसा माना जाता है कि द्वापर युग से भारत में खुबानी उपजाया जाता रहा है। अंग्रेजी में इसे एप्रीकॉट कहा जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। खुबानी सेहत और सुंदरता के लिए वरदान है। अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना खुबानी जरूर खाएं। साथ ही खुबानी का तेल भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आइए इस तेल के फायदे जानते हैं-

त्वचा के लिए है गुणकारी

खुबानी के तेल में लिनोलिक और लिनोलेनिक पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके लिए खुबानी के तेल से डिश बना सकते हैं। इसके अतिरिक्त रात में सोने से पहले खुबानी के तेल को अपनी त्वचा पर लगाएं।

कब्ज में मिलता है आराम

गलत खानपान, धूम्रपान, शराब का सेवन और खराब दिनचर्या के चलते लोगों को कब्ज की शिकायत होती है। अगर आप कब्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में खुबानी के तेल को जरूर शामिल करें। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। जबकि पेट संबंधी सभी विकारों से निजात मिलता है।

ह्रदय के लिए है फायदेमंद

सर्दी के दिनों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो जाती है। इस मौसम में वायु प्रदूषण बढ़ जाता है। इससे सांस संबंधी बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। विशेषज्ञों की मानें तो वायु प्रदूषण से हृदय और फेफड़ों पर ज्यादा असर पड़ता है। इसके लिए खुबानी के तेल का जरूर सेवन करें। खुबानी के तेल के सेवन से हृदय से संबंधित सभी परेशानियों से निजात मिलता है।


Next Story