लाइफ स्टाइल

नाभि पर तेल लगाने से दूर होती है कई परेशानियाँ, आयुर्वेद के चुनिंदा उपचारों में से एक

Kiran
31 July 2023 5:43 PM GMT
नाभि पर तेल लगाने से दूर होती है कई परेशानियाँ, आयुर्वेद के चुनिंदा उपचारों में से एक
x
आयुर्वेद को हमारे जीवन की अच्छी सेहत के लिए संजीवनी के तौर पर देखा जाता हैं। जिसमें ऐसे कई उपचार बताए गए है जो बेहद आसान होने के साथ ही कारगर भी साबित होते हैं। आज हम आपको आयुर्वेद के कुछ ऐसे ही उपचार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से कई बिमारियों और तकलीफों से छुटकारा पाया जा सकता हैं। यह उपचार है नाभि में तेल लगाना। तो आइये जानते है इससे जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में कि किस तरह से नाभि में तेल लगाना फायदेमंद होगा।
* क्या आपको सर्दी, जुकाम है? तो रुई के फ़ोहे को एल्कोहल में डुबोए और पेट की नाभि पर लगाएं। बस हो गया। ये सर्दी और जुकाम की अचूक दवा है।
* चेहरे में चमक लाने के लिए बादाम का तेल लगाएं। इस उपाय से आपके चेहरे पर चमक आ जाएगी। तथा चेहरे पर लालिमा भी आ जाएगी।
* महिलाओं को पीरियड्स में बहुत सी परेशानीयों से दो चार होना पड़ता हैं। ऐसे में अगर किसी भी लड़की को पीरियड्स के दिनों में बहुत ज्यादा दर्द होता हैं तो वो अपनी नाभि के जरिये अपने पीरियड्स के दर्द को मिटा सकती हैं। जी हां इस उपाय में एक रुई में थोड़ी सी ब्रांडी भिघोकर महिला को अपनी नाभि में लगा लेना चाहिए। इससे उनका यह दर्द थोड़ी ही देर में बिलकुल खत्म हो जाएगा
* जवान होते होते मुहांसों की समस्या लगभग हर किसी को होती है। इसके लिए हम बहुत से उपचार भी करते हैं। वो इसलिए क्योंकि इनकी वजह से बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में अगर आपको अपने मुहांसें दूर करने हैं तो इसका सबसे आसान और सरल तरीका यह हैं कि आप अपनी नाभि में नीम का तेल लगाना शुरू कर दीजिए। फिर इसका असर आपको बहुत ही जल्दी दिखने भी लग जाएगा। इससे आपके चेहरें के सारे मुहांसें भी दूर हो जाएंगे।
* अगर आप नाभि पर सरसों का तेल लगाते हैं। तो आपके होंठ बिल्कुल भी नहीं फटेंगे। इसके अलावा चेहरे पर दाग धब्बे भी नहीं आएंगे। इसके अलावा इस उपाय से आँखों की जलन, खुजली, और खुश्की भी दूर होती है।
* अगर आप नाभि पर तेल लगाते हैं। तो आपके शरीर में जहां जहां पर हल्की हल्की चोट है। वह बिल्कुल ठीक हो जाती है। यह बात बिल्कुल सच है। तो इस उपाय को जरूर अपनाएं।
* नारियल या जैतून के तेल की कुछ बूंदें नाभि पर लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें। इससे प्रजनन क्षमता बढ़ती है।
* अगर आप अपने चेहरें को एक अलग तरह का ग्लो देना चाहते हैं तो आपको अपनी नाभि में बादाम का तेल लगाना चाहिए। इससे आपको अपने चेहरें पर बहुत ही जल्दी फर्क दिखने लगेगा। साथ ही आपका चेहरा बहुत ही जल्दी चमकदार भी बन जाएगा।
* अगर आप नाभि पर तेल लगाते हैं। आपके पेट में दर्द जैसी समस्या नहीं होगी। इसके अलावा पेट में कभी भी गैस नहीं बनेगी। पेट में दर्द हो तो हट जाएगा। पथरी जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
Next Story