- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बालों में जरूरत से...
लाइफ स्टाइल
बालों में जरूरत से ज्यादा मेहंदी लगाने से हो सकते हैं ये नुकसानv
Mohammed Raziq
5 Jun 2023 12:46 PM IST

x
बालों में जरूरत से ज्यादा मेहंदी
क्या आप भी अपने बालों में मेहंदी का इस्तेमाल करती हैं? इसके उपयोग से आपके बालों को नया कलर मिल जाता है, जिससे आपके बालों ज्यादा सुंदर दिखते हैं? बालों में मेहंदी लगाने का चलन बेहद पुराना है, लेकिन तब मेहंदी शुद्ध हुआ करती थी। अब के समय में हर चीज में मिलावट की जाने लगी है। ऐसे में अगर आप जरूरत से ज्यादा मेहंदी का इस्तेमाल करेंगी तो आपके बालों को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है। चलिए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।
बाल टूटना शुरू हो सकते हैं
स्कैल्प संबंधी परेशानी
यह बात हम सभी जानते हैं कि अगर स्कैल्प हेल्दी रहेगा तो आपके बाल भी सुंदर, लंबे और घने होंगे। इसलिए स्कैल्प को साफ और इंफेक्शन रहित रखना जरूरी है। मेहंदी लगाने से स्कैल्प ड्राई भी हो जाता है।
बाजार में मिलने वाली मेहंदी में केमिकल होता है। इसलिए मेहंदी स्कैल्प के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इन केमिकल्स के कारण स्कैल्प में खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको किसी ब्रांड या प्रोडक्ट पर लिखी हुई जानकारी को अच्छे से पढ़ने के बाद ही मेहंदी खरीदनी चाहिए।
कितनी देर तक लगाएं रखें मेहंदी?
क्या आप भी बालों में मेहंदी को 3-4 घंटे तक लगाकर रखती हैं? ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है। आपके बाल रूखे हो सकते हैं। बालों में रंग चढ़ाने के लिए केवल 1.30 घंटा काफी है। इसलिए लंबे समय तक बालों में मेहंदी लगाकर न रखें। (चमकते बालों के लिए टिप्स)
मेहंदी लगाने के बाद करें यह काम
बालों में मेहंदी लगाने के बाद आपको तेल का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि मेहंदी से बाल रूखे हो जाते हैं। बालों में तेल लगाने से बाल ड्राई नहीं होंगे।
अगर आप चाहती हैं कि मेहंदी के इस्तेमाल से आपके बाल खराब न हो तो आप इसमें ऑलिव ऑयल और अंडे जैसी चीजें मिक्स कर सकती हैं। ये चीजें आपके बालों को कंडीशन करने में मदद करेंगी और आपके बालों में शाइन भी आएगी।
इसे भी पढ़ें:बालों में अच्छे रंग के लिए मेहंदी में मिलाई जा सकती हैं ये 5 चीज़ें
टेक्सचर हो सकता है खराब
नोट: सर्दी के मौसम में बालों में मेहंदी लगाने से परहेज करें। मेहंदी की तासीर ठंडी होती है, जिससे आपको सर्दी या जुखाम की समस्या हो सकती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story





