लाइफ स्टाइल

शादी सीजन में लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, देखें photos

Tara Tandi
24 Nov 2021 1:29 PM GMT
शादी सीजन में लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, देखें photos
x
किसी भी दुल्हन के लिए उसे श्रृंगार में सबसे जरूरी होता ही मेहंदी। दुल्हन की मेहंदी का शादी में अपनी ही खास महत्व है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। किसी भी दुल्हन के लिए उसे श्रृंगार में सबसे जरूरी होता ही मेहंदी। दुल्हन की मेहंदी का शादी में अपनी ही खास महत्व है। ये शृंगार की या सुहाग की निशानी तो होती ही है, साथ ही शादी की एक खास रस्म भी होती है। शादी से पहले दुल्हन की मेहंदी की रस्म होती है, जिसमें उसकी हथेलियों पर पिया का नाम लिखा जाता है। मेहंदी से जुड़ी कई मान्यताएं हैं जैसे दुल्हन के हथेली की मेहंदी जितनी रंग लाती है, पति का प्रेम उतना ही गहरा होता है। दुल्हन भी अपने मेहंदी को लेकर काफी उत्साहित होती है। शादी सीजन चल रहा है। ऐसे में कई लड़कियां दुल्हन बनने वाली हैं। अगर आप भी इस शादी सीजन में दुल्हन बनने वाली हैं तो शादी में होने वाले पति के नाम की मेहंदी जरूर रचानी होगी। यहां आपको दुल्हन की मेहंदी की 10 ट्रेंडी डिजाइन की फोटो दी जा रही है। इन मेहंदी डिजाइन को लगाकर आप अपने हाथों को दे सकती हैं खूबसूरती।


इन दिनों दूल्हा दुल्हन के चित्र वाली मेहंदी डिजाइन ट्रेंड में है। आप इस तरह की मेहंदी लगा सकती हैं।


शादी की रस्मों को दर्शाती ये मेहंदी डिजाइन भी आपके हाथों पर प्यारी लगेगी। आप अपने होने वाले पति के लिए हाथों पर कुछ लिखवा भी सकती हैं।


दुल्हन की हथेलियों में बारीक मेहंदी की डिजाइन प्यारी लगती है। इस तरह की भरी भरी डिजाइन को लगा सकती हैँ।


आपके गोरे हाथों पर मेहंदी की ये डिजाइन भी आकर्षक लगेगी।


दूल्हा दुल्हन से सजी हथेलियों वाली ये मेहंदी डिजाइन भी दुल्हन के हाथों की शोभा बढ़ाती है।


मेहंदी की ये डिजाइन रचने के बाद काफी प्यारी लगेगी। दुल्हन इस तरह की डिजाइन लगा सकती हैं।


लड़का लड़की के प्रेम को दर्शाती ये मेहंदी डिजाइन आपके जीवन में शुरू होने वाले रोमांस को प्रदर्शित करती है।


दुल्हन की हथेलियों के साथ ही बैक साइड में भी आप इस तरह की मेहंदी लगा सकती हैं।


बड़े बड़े डिजाइन और हथेलियों से कलाइयों तक भरी भरी इस तरह की मेहंदी डिजाइन रचने के बाद काफी खूबसूरत रंग लाती है।





Next Story