लाइफ स्टाइल

मिनट में लगाएं ये राखी वाले मेहंदी डिजाइंस

SANTOSI TANDI
28 Aug 2023 10:14 AM GMT
मिनट में लगाएं ये राखी वाले मेहंदी डिजाइंस
x
वाले मेहंदी डिजाइंस
भाई और बहन के बॉन्ड को खूबसूरती से दर्शाने वाले त्यौहार रक्षा बंधन कुछ ही दिनों में आने वाला है। श्रावण के पांचवें महीने की पूर्णिमा को यह त्यौहार मनाया जाता है। रक्षा बंधन पर बहनें अपने भाइयों के लिए गिफ्ट्स और तमाम व्यंजन तैयार करती हैं।
इस मौके पर लड़कियां अपने हाथों को मेहंदी के डिजाइंस से सजाती हैं। आप भाई के हाथ पर सुंदर राखी बांधेंगी, तो अपने हाथों के लिए भी राखी वाले यूनिक डिजाइंस चुन सकती हैं। आज हम आपके साथ ऐसे डिजाइन और पैटर्न शेयर कर रहे हैं, जो इस मौके को और भी खास बनाएंगे। आइए इस त्यौहार के लिए कुछ सबसे खास मेहंदी डिजाइंस के बारे में जानें।
ब्रेसलेट राखी मेहंदी डिजाइन
यह एक आम डिजाइन है, जो किसी भी पैटर्न को बनाते वक्त महिलाएं बनवाती हैं। हालांकि, आप इसे और भी खूबसूरत बनवा सकती हैं। हाथ के पीछे एकदम बीच में मंडल आर्ट वाला डिजाइन बनाएं। इसे आप किसी भी एक उंगली से जोड़ लें। इसके बाद अपनी कलाई पर एक सर्कल बनाएं और उसे किसी भी खूबसूरत पैटर्न से सजा लें। आप फूल वाला डिजाइन भी बनवा सकती हैं। यह डिजाइन घड़ी की तरह बड़ा बनना चाहिए। इसके बाद दोनों ओर से एक खूबसूरत और इंट्रिकेट बेल बनाएं और उसे आगे कलाई पर जोड़ लें।
भाई लिखकर सजाएं मेहंदी
यह आपके ऊपर है कि आप हाथों पर कैसा डिजाइन बनवा रही हैं। अरेबिक से लेकर मंडला मेहंदी आर्ट तक कुछ भी बनवा सकती हैं। बस मेहंदी को और भी खास बनाने के लिए आप डिजाइन या पैटर्न के बीच में खूबसूरती से 'भाई' शब्द लिखवा सकती हैं। हाथ के पीछे आप कोई डिजाइन न लिखवाकर बस इस शब्द को सजाकर भी लिखवा सकती हैं। इसके लिए कलाई से शुरुआत करें और एक पतली-सी लाइन खींचें। अब हिंदी में बड़ा-बड़ा भाई लिखें। इस शब्द को डॉट्स या पत्तियों से सजा लें। आखिर में एक बेल से इसे अपनी उंगली तक ले जाएं।
इंट्रीकेट पत्तियों वाली मेहंदी डिजाइन
अगर आप हाथ को ज्यादा भरना नहीं चाहती हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए अच्छा रहेगा। इसकी खूबसूरती यह है कि रिंग फिंगर से लगेगा, तो एक सुंदर ऑर्नामेंटल डिजाइन की तरह दिखेगा। इसके लिए पहले अपनी उंगलियों के पीछे डिजाइन बना लें। इसके बाद रिंग फिंगर से शुरुआत करें और एक फूलों वाली छोटी-सी बेल बनाएं। उंगली के एंड्स से एक मीडियम साइज का सर्कल बनाएं और उसे बाहर से पत्तियों से सजा लें। सर्कल को अंदर से न भरें। इसके किनारों पर छोटे डॉट्स बनाएं। अब इससे जुड़ा एक और छोटा सर्कल बनाएं और उसे भी ऐसे ही सजाएं। आखिर में एक और छोटा सर्कल बनाएं और उसे अलग पैटर्न से भर लें। उसके एंड्स को छोटी पत्तियों वाले डिजाइन और फूल की बेल से जोड़ें।
फ्लोरल राखी मेहंदी डिजाइन
सबसे सरल और आम मेहंदी डिजाइन फ्लोरल पैटर्न है। बड़े हाथों में यह खासतौर से सुंदर लगता है। राखी पर आप फ्लोरल और राखी पैटर्न को मिक्स करके हाथों पर सजा सकती हैं। अपने हाथों के पीछे कोई भी छोटे या बड़े फ्लोरल डिजाइन्स को बनवा लें। इसके बाद सिंपल डोरी या बेल को फूल से कनेक्ट करें और कलाई तक लेकर आएं (फूल बेल मेहंदी डिजाइन्स)। आप उंगलियों में भी छोटे-छोटे फूल, पत्तियां या बेल बनवा सकती हैं। इस तरह से एक सामान्य डिजाइन को आप मॉडर्न और यूनिक बनवा सकती हैं।
चक्र आर्ट राखी डिजाइन
अगर आपको ज्यादा कुछ समझ न आ रहा हो, तो यह डिजाइन बनाना बहुत आसान है। सिंपल सर्कल्स को बनाकर यह मेहंदी पूरी करनी है। इसके लिए सबसे पहले अपनी उंगलियों पर छोटी खूबसूरत लाइन्स बना लें। इसके बाद नकल्स पर फूल या छोटी अंबिया वाला डिजाइन बनाएं। अब सेंटर में एक बड़ा-सा सर्कल बनाएं और उसके चक्र की तरह घुमाते हुए कई सर्कल्स बनाएं। सबसे पहले आउटर सर्कल को डॉट्स से सजाएं। इसके बाद उल्टा-यू शेप बनाकर इनर एरिया सजाएं। सबसे अंदर वाले सर्कल को आप बॉक्स डिजाइन या फिर टिक्की डिजाइन से कंप्लीट कर सकती हैं।
इस तरह से आप कई राखी वाले डिजाइंस से हाथों को सजा सकती हैं। इन डिजाइंस के बारे में आपका क्या ख्याल है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Next Story