लाइफ स्टाइल

ये तेल लगाएं और पाएं लंबे बाल

SANTOSI TANDI
16 Aug 2023 6:56 AM GMT
ये तेल लगाएं और पाएं लंबे बाल
x
पाएं लंबे बाल
क्या आपके भी बाल टूटने और झड़ने लगे हैं, जिसकी वजह से बालों की ग्रोथ रूक गई है? लंबे बालों की ख्वाहिश रखना आसान है, लेकिन पाना मुश्किल? अगर आप बालों में सही चीजों का इस्तेमाल करें, तो आपके बाल बढ़ सकते हैं। लंबे बालों के लिए हमेशा से ही तेल को फायदेमंद माना गया है। दादी-नानी भी यही सलाह देती हैं कि बालों में हमेशा तेल लगाना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि बालों की ग्रोथ के लिए कौन-से तेल हो सकते हैं लाभकारी।
बालों की ग्रोथ क्यों रूक जाती है?
यह कहना गलत नहीं होगा कि तनाव के कारण शरीर को बीमारियां घेर लेती हैं। तनाव बालों की ग्रोथ पर भी असर डालता है। स्ट्रेस लेने के कारण टेलोजन एफ्लुवियम ट्रिगर हो जाता है। इससे हमारे बाल टेलोजन फेज में चले जाते हैं और बालों की ग्रोथ 30% रूक जाती है। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आपके बालों की ग्रोथ होती रहे, तो तनाव न लें।
बढ़ती उम्र का असर संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ता है। अक्सर बढ़ती उम्र में बालों की ग्रोथ नहीं होती है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ एनाजेन फेज छोटा हो जाता है, जिससे फॉसिल्स बनने बंद हो जाते हैं।
दो मुंहे बालों के कारण भी बाल लंबे नहीं होते हैं। रूखे बालों में यह समस्या अधिक होती है। बालों को पर्याप्त न्यूट्रियंट्स नहीं मिलने के कारण बालों का मॉइश्चर लेवल बैलेंस नहीं हो पाता है, जिससे स्प्लिट एंड्स होने लगते हैं। इसलिए नियमित रूप से ट्रिमिंग करें।
सही डाइट न लेने की वजह से भी बालों का विकास नहीं होता है। बालों को आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जो खाने द्वारा उन्हें प्राप्त होते हैं।
सही तरीके से देखभाल न करने की वजह से भी यह बाल लंबे नहीं हो पाते हैं। बालों को सही तरीके से न धोना, जरूरत से ज्यादा हीट प्रोडक्ट का उपयोग करना, बालों में केमिकल चीजों का इस्तेमाल, ये सभी चीजें बालों को नुकसान पहुंचाती हैं।
लंबे बालों के लिए कैसे करें रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल?
बालों के लिए एसेंशियल ऑयल भी फायदेमंद होते हैं। अगर आप लंबे बालों की ख्वाहिश रखती हैं, तो बालों में रोजमेरी ऑयल का उपयोग करें।
रोजमेरी तेल में जोजोबा ऑयल की कुछ बूंदे मिला लें।
अब इस तेल से बालों को मसाज दें।
स्कैल्प पर तेल लगाना न भूलें।
हफ्ते में बालों में 2-3 बार रोजमेरी के तेल के इस्तेमाल से यह लंबे होने लगेंगे।
शैंपू में रोजमेरी ऑयल की कुछ बूंदे मिलाकर हेयर वॉश किया जा सकता है। इसके अलावा, कंडीशनर में भी इस तेल को मिक्स कर सकती हैं।
क्या लंबे बालों के लिए नारियल का तेल फायदेमंद है?
बालों में शुद्ध नारियल का तेल लगाने से यह काले होते हैं। साथ ही, बालों की ग्रोथ भी होती है। लंबे बालों के लिए आपको हॉट ऑयल थेरेपी लेनी चाहिए। हल्की मसाज के साथ बालों में तेल लगाने से हेयर फॉसिल्स तक ब्लड सर्कुलेट होता है। फिंगरटिप की मदद से बाल और स्कैल्प में अच्छे से तेल लगा लें। अब एक तौलिया को गर्म पानी में भिगो लें। इस तौलिया को बालों में लपेट करीब 5 मिनट तक लपेटकर रखें। इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं। ऐसा करने से बाल और स्कैल्प में तेल अच्छे से अब्जॉर्ब हो जाएगा।
क्या ऑलिव ऑयल लगाने से बाल बढ़ते हैं?
ऑलिव ऑयल स्किन और बाल दोनों के लिए फायदेमंद है। इस तेल में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन पाए जाते हैं, जो बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं। साथ ही, हेयर डैमेज होने से भी बचाता है। बालों में जैतून के तेल के उपयोग से शाइन भी आती है। यह बालों को नरिश करने का भी काम करता है, जिससे बाल टूटते और झड़ते नहीं है। हफ्ते में दो बार नहाने से पहले बालों में ऑलिव ऑयल का उपयोग करने से कुछ ही महीनों में असर देखने को मिलेगा।
हेयर केयर टिप्स
बालों को हफ्ते में 3 बार जरूर धोएं। ड्राई बालों को हफ्ते में 2 बार धोना काफी होगा।
बाल धोने से यह खराब नहीं होते हैं, लेकिन हर्बल शैंपू का इस्तेमाल करें।
हेयर वॉश करने के बाद बालों को रगड़े नहीं। तौलिया द्वारा पानी को सोखने दें।
गीले बालों में कंघी न करनी चाहिए। ऐसा करने से बाल टूटने लगते हैं। चौड़े दांत वाली कंघी से बालों को सुलझाएं।
बालों में केमिकल ट्रीटमेंट जैसे स्मूदनिंग, केराटिन और कलरिंग न करवाएं। ये ,सभी चीजे बालों को डैमेज करने के साथ-साथ ग्रोथ में भी रूकावट बनती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story