लाइफ स्टाइल

Hartalika तीज पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन

Ashawant
4 Sep 2024 1:43 PM GMT
Hartalika तीज पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन
x

Lifestyle.जीवन शैली: हरतालिका तीज के दिन आप फूल, पत्ते, अंबी और नेट वाली इस तरह की मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इस तरह की डिजाइन से हाथ भरा हुआ दिखता है और यह आसानी से भी लग जाता है। हाथों के पीछे मंडला मेहंदी डिजाइन काफी पसंद की जा रही है। आप इन दोनों मंडला डिजाइन को अपनी हथेलियों के पीछे लगा सकती हैं। इससे हाथ भरा हुआ दिखेगा।

मोर डिजाइन सभी को पसंद आता है। अगर आप हैवी डिजाइन नहीं बना पा रही हैं तो आप इस मोर मेहंदी डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। एक सिंपल मोर बनाएं और फिर किनारों पर गोल आकार में पत्तियां बनाएं, इसके बाद आउटलाइन बनाएं और चारों तरफ नेट बनाएं। अगर आपको हैवी मेहंदी पसंद नहीं है या आपके पास समय नहीं है या आपको मेहंदी लगाना नहीं आता है तो यह सिंपल चेन और नेट डिजाइन बनाएं। इस तरह की डिजाइन भी काफी ट्रेंड में है और बहुत जल्दी लग भी जाती है।
अरबी मेहंदी डिजाइन भी लगाने में आसान है और ये जल्दी लग भी जाती है। ये दोनों मेहंदी डिजाइन ऐसी हैं जो बहुत आसान हैं। सिंपल फूल और पत्तियों से पूरा डिजाइन बनाएं। इस तरह ये दोनों मेहंदी डिजाइन जल्दी बन जाएंगी।


Next Story