लाइफ स्टाइल

हेयर फॉल रोकने के लिए लगाएं घर पर बना यह तेल

SANTOSI TANDI
8 Jun 2023 1:25 PM GMT
हेयर फॉल रोकने के लिए लगाएं घर पर बना यह तेल
x
हेयर फॉल रोकने
बाल हमारे चेहरे की सुंदरता को बढ़ाते हैं। इसलिए बालों को हेल्दी रखना बेहद जरूरी है, लेकिन मौसम, खराब लाइफ स्टाइल और गलत हेयर केयर प्रोडक्ट्स के कारण बाल झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। झड़ते बालों के लिए बाजार में एंटी हेयर फॉल शैंपू मौजूद हैं, लेकिन यह भी केवल कुछ समय के लिए असरदार होते हैं।
Mothers Day
बालों के लिए तेल से बेहतर कुछ नहीं होता है। इसलिए कहा जाता है कि बालों में तेल जरूर लगाना चाहिए। इसलिए आज हम आपको घर पर ही तेल बनाना सिखाएंगे, ताकि आप इस परेशानी से निजाप पा सकें।
करी पत्ते का तेल
बालों के लिए करी पत्ते का तेल काफी फायदेमंद होता है। आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। इस तेल के उपयोग से आपके बालों का झड़ना कम हो जाएगा।
क्या चाहिए?
4-5 चम्मच नारियल का तेल
1 मुठ्ठी भर करी पत्ते
क्या करें?
एक पैन में 4-5 चम्मच नारियल का तेल डालें और इसे गर्म होने के लिए रख दें।
एक मिनट बाद इसमें मुठ्ठी भर करी पत्ता डालें।
तेल को अच्छे से पकने दें। कुछ देर में तेल का रंग बदलने लगेगा।
अब गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने के लिए रख दें।
अब तेल को एक बोतल में डालकर भर दें।
लीजिए बन गया आपको झड़ते बालों के लिए हेयर ऑयल।
इसे भी पढ़ें: बाल झड़ने और पतले होने की समस्या में राहत पहुंचाएंगे ये एसेंशियल ऑयल
कैसे करें इस्तेमाल?
आप इस तेल को सामान्य तेल की जगह इस्तेमाल कर सकती हैं।
बालों को धोने से पहले या हफ्ते में 2-3 बार इस तेल का उपयोग करें।
बालों की जड़ और स्कैल्प में तेल लगाएं।
3-5 मिनट बालों को मसाज दें।
फिर हेयर वॉश कर लें।
इसे भी पढ़ें: बालों का झड़ना रोकने के लिए ध्यान रखें ये Do's and Don'ts
गुड़हल के फूल से बनाएं तेल
क्या चाहिए?
गुड़हल के फूल
4-5 चम्मच नारियल का तेल
क्या करें?
सबसे पहले गुड़हल के फूल को अच्छे से धो लें, ताकि इसमें जमी गंदगी साफ हो जाए।
अब मिक्सी में फूल को डालकर पीस लें, ताकि इसका पेस्ट बन जाए।
पैन में 4-5 चम्मच नारियल का तेल को गर्म करने रखें।
अब इस तेल में गुड़हल के फूल का पेस्ट डालें।
तेल को कुछ देर पकने दें।
अब गैस बंद कर दें, ताकि तेल ठंडा हो जाए।
छलनी की मदद से तेल को छानकर एक साफ बोतल में डाल दें।
कैसे करें इस्तेमाल?
नहाने से पहले इस तेल को बालों में अच्छे से लगा लें।
तेल को बालों में आधे घंटे तक लगा रहने दें।
अब बालों को शैंपू से धो लें।
हेयर केयर
बालों को हेल्दी रखने के लिए हेयर वॉश करना जरूरी है। हफ्ते में कम से कम दो बार बाल जरूर धोएं। गंदे बाल भी जल्दी झड़ने और टूटने लगते हैं।
बालों में तेल लगाना न भूलें। तेल लगाने से बालों को पोषण मिलता है। तेल लगाने से बाल मजबूत होते हैं और मजबूत बाल टूटते नहीं है।
बालों में होममेड हेयर मास्क लगाएं। यह आपके बालों को फायदा पहुंचाएगा। इस बात का ध्यान रखें कि मास्क आपके बालों की कंडीशन के अनुसार होना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Next Story