लाइफ स्टाइल

बैकहैंड पर लगाएं ये खूबसूरत और आसान मेहंदी डिजाइन

SANTOSI TANDI
24 Sep 2023 5:51 AM GMT
बैकहैंड पर लगाएं ये खूबसूरत और आसान मेहंदी डिजाइन
x
आसान मेहंदी डिजाइन
मेहंदी लगाना महिलाओं को काफी पसंद होता है। अब तो कई सारे ऐसे त्योहार और शादी का सीजन आ रहा है कि महिलाएं सबसे ज्यादा मेहंदी लगाना पसंद करेंगी। कई सारी महिलाएं ऐसी होती हैं जो डिजाइन के अलग-अलग ऑप्शन ऑनलाइन सर्च करती हैं और बाहर से जाकर वैसे ही डिजाइन को हाथों में लगवाती हैं। इस बार आपको हम बैकहैंड के कुछ ट्रेंडी डिजाइन के बारे में बताएंगे। इन्हें लगाना भी काफी आसान है और ये सिंपल भी होते हैं।
सिंपल मेहंदी डिजाइन
अगर आपको बैकहैंड पर खुला खुला मेहंदी का डिजाइन लगाना है। वो भी भरकर तो इसके लिए आप इस डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। बस आपको दोनों हाथों में अलग-अलग डिजाइन क्रिएट करना है। एक में आपको गोल टिक्की डिजाइन के साथ फूल क्रिएट करना है। दूसरे में एक तरफ फूल और दूसरी तरफ लाइन खींचकर उसमें गोल डिजाइन बनाना है। इस तरीके से आपकी खूबसूरत सिंपल मेहंदी लगकर रेडी हो जाएगी। इन्हीं डिजाइन को आप उंगलियों पर क्रिएट कर सकती हैं।
चेन मेहंदी डिजाइन
मेहंदी डिजाइन के आपको अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे। लेकिन अगर आपको बैकहैंड पर सिंपल मेहंदी लगानी है तो इसके लिए आप इस तरीके के चेन मेहंदी डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं। इसमें कलाई पर ऊपर और नीचे की तरफ फूल का डिजाइन बनाया जाएगा। जिसे पत्तियों कंप्लीट किया जाएगा। फिर ऊपर की तरफ चेन बनानी है। इसके बाद उंगलियों पर फूल का डिजाइन दोबारा क्रिएट करना है। ऐसे आपका बैकहैंड मेहंदी डिजाइन लगकर रेडी हो जाएगा।
लटकन ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन
आजकल लटकन ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन काफी चल रहे हैं। बैकहैंड पर ऐसे डिजाइन लगने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। आप भी इस तरीके के मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं। इसके लिए आपको कलाई पर फूल फिर जाली डिजाइन इसके बाद लटकन ज्वेलरी डिजाइन क्रिएट करना है। इसको बनाने में थोड़ा सा बारिक वर्क करना पड़ता है। लेकिन बनने के बाद ये अच्छा लगता है। इसके बाद आप उंगलियों में जाली का डिजाइन बना सकती हैं।
इन सभी डिजाइन के अलावा आप मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन लगा सकती हैं। इस डिजाइन को आप सिंपल तरीके से घर पर भी लगा सकती हैं।
Next Story