- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- चेहरे पर मुंहासों के...
लाइफ स्टाइल
चेहरे पर मुंहासों के दाग से छुटकारा पाने के लिए लगायें यह चीजें,जाने इस्तेमाल का तरीका
Bharti Sahu 2
31 May 2024 11:09 AM IST

x
Lifestyle: गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोगों को पिंपल आने की समस्या होती है। मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए खूब मेहनत करने पड़ती है। अगर मुहांसे खत्म हो भी जाएं तो उसके दाग-धब्बे चेहरे पर रह ही जाते हैं। इन निशानों के कारण चेहरे की सुंदरता खराब हो जाती हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे मददगार साबित हो सकते है। नियमित रूप से इन नुस्खों को इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग भी बना सकते हैं और चेहरे की सारी परेशानी दूर हो सकती हैं।
आलू का रस मिटाएगा निशान-
दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आलू काम आ सकता है। इसमें पाए जाने वाले गुण सुंदरता बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए आलू को मिक्सर में डालकर पीस लें और फिर इसमें नारियल तेल की कुछ बूंदें मिक्स करें। अब इसे फेस पर अप्लाई करें और मसाज करें। ये निशान भी छुड़ाएगा और रंगत भी निखारेगा।
नारियल का तेल लगाएं-
स्किन की कई परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए नारियल का तेल इस्तेमल किया जाता है। इसे लगाने के लिए नारियल के तेल को अपनी हथेलियों के बीच रगड़ें और इसे अपने चेहरे के प्रभावित हिस्से पर लगाएं। रात भर के लिए लगा रहने दें और फिर इसे सुबह उठकर धो लें।
Tagsचेहरेमुंहासोंदागछुटकाराचीजेंइस्तेमालतरीका Faceacnemarksget ridthingsusemethodजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





