लाइफ स्टाइल

बैकहैंड पर लगाएं फूल बेल मेहंदी के ये डिजाइन

SANTOSI TANDI
21 Aug 2023 7:08 AM GMT
बैकहैंड पर लगाएं फूल बेल मेहंदी के ये डिजाइन
x
मेहंदी के ये डिजाइन
मेंहदी लगना लगभग हम सभी लोगों को पसंद होता है। इसकी वजह से हम कई तरह के मेहंदी डिजाइन को हाथों पर लगवाते हैं। तीज-त्योहार पर ये सबसे ज्यादा हाथों में लगाई जाती है। मेहंदी महिलाओं के सोलह श्रृंगार में भी गिना जाता है। अगर आप भी मेहंदी लगवाने की शौकीन है और बैक हैंड के लिए अच्छे डिजाइन सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आप इन फूल डिजाइन को हाथों में लगवा सकती हैं और हाथों को सुंदर बना सकती हैं।
फूल बेल मेहंदी डिजाइन-1
अगर आपको सीधे लाइन वाली बेल मेहंदी पसंद नहीं है तो ऐसे में आप कड़े स्टाइल बाली बेल भी अपने हाथ के पिछले हिस्से में बनवा सकती हैं। इसके लिए आपको थोड़ी-थोड़ी जगह छोड़कर इन डिजाइन को क्रिएट करना है। इसके लिए आपको बड़े फूल के साथ-साथ छोटे फूल एड कर सकती हैं। इसी के साथ बीच-बीच में पत्तियों का डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। इस तरीके की बेल के डिजाइन आपके हाथों में काफी अच्छे लगेंगे। इसी डिजाइन को आप उंगलियों में भी लगवाएं।
फूल बेल मेहंदी डिजाइन-2
मेहंदी लगवाना हर महिला को पसंद होता है लेकिन समय कम होने की वजह से कई बार हम इन्हें अपने हाथों में नहीं लगवा पाते। ऐसे में आप सिंपल (बैकहेंड मेहंदी डिजाइन) फ्लावर डिजाइन को अपने मेहंदी में क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए बैकहैंड पर बड़े-बड़े फूलों का डिजाइन हाथ पर बनाएं। फिर इसमें शेड करें। इसके बाद इसके आसपास पत्तियों का डिजाइन बनाएं। आप चाहे तो डॉट डिजाइन क्रिएट करके भी अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। इस तरीके से आपके हाथों में लग जाएगी फूल बेल मेहंदी डिजाइन। इसे लगाने में समय भी काफी कम लगेगा।
फूल बेल मेहंदी डिजाइन-3
अगर आप चाहती हैं कि बेल ऐसी लगे की हर कोई पूछे मेहंदी बहुत अच्छी लगी। इसके लिए आपको इस तरीके की फ्लावर बेल डिजाइन (बैकहेंड बेल मेहंदी डिजाइन) को ट्राई करना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले आपको गुलाब का फुल क्रिएट करना है। फिर इसके बाद जाली डिजाइन बनाना है। इस तरीके के डिजाइन के साथ ही आप छोटे-छोटे फूल वाले डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसे थोड़ा खुला-खुला बनाएं। इस तरीके की बेल लगाने के बाद आपके हाथ बेहद खूबसूरत नजर आएंगे। इस तरीके के डिजाइन को आप उंगलियों पर भी क्रिएट कर सकती हैं।
आने वाले त्योहारों पर आप भी इस तरीके के डिजाइन को बैकहैंड पर क्रिएट करा सकती हैं और हाथों की खूबसूरती बढ़ सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन पर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story